अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*कुछ घंटे बाद ही जमानत पर छूटे कांग्रेस के पूर्व विधायक*

Share

 चंदेरी से कांग्रेस के पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान उर्फ डग्गी राजा को पुलिस ने शिवपुरी से गिरफ्तार किया। हालांकि गिरफ्तारी के कुछ ही घंटे बाद एमपी एमएलए कोर्ट से जमानत मिल गई। कोर्ट ने 25 हजार के मुचलके पर जमानत दे दी गई। जानिए क्या है मुचलका और किस विवादित बयान पर पुलिस ने पकड़ा था।

 जिले की चंदेरी विधानसभा के कांग्रेस पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान के खिलाफ यादव समाज ने एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर होने के बाद मंगलवार को पुलिस ने उन्हें शिवपुरी के पास से गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें ग्वालियर के एमपी एमएलए कोर्ट में पेश किया गया। यहां से कांग्रेस नेता गोपाल सिंह चौहान को कोर्ट ने जमानत दे दी है। पूर्व विधायक को जमानत मिलने पर यादव समाज ने विरोध जताया।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता गोपाल सिंह चौहान उर्फ डग्गी राजा ने यादव समाज पर विवादित टिप्पणी की थी। उनके विवादित बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। फिर यादव समाज ने एक दिन पहले ही चंदेरी थाने में विरोध दर्ज कराते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर से पुलिस ने पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान को गिरफ्तार किया। एमपी एमएलए कोर्ट में विधायक के वकील ने जमानत अर्जी लगाई थी।

ग्वालियर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

इस दौरान गोपाल सिंह चौहान की गिरफ्तारी के बाद जिले में राजनीति और गरमा गई। हालांकि कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी इस पूरे मामले में चुप्पी सादे रहे। लेकिन उनके समर्थक गोपाल सिंह चौहान के साथ दर्जनों गाड़ियों से ग्वालियर पहुंचे। जहां पर गोपाल सिंह चौहान को जमानत मिलने के बाद उनके समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया पर असत्य पर सत्य की जीत बता रहे हैं।

जमानत मिलने पर बोले डग्गी राजा

कोर्ट से जमानत मिलने के बाद ओबीसी वर्ग ने गोपाल सिंह चौहान की जमानत का विरोध जताया है। समाज की तरफ से वकालत कर रहे वकील का कहना है कि ऐसे में कोई भी जन प्रतिनिधि समाज विशेष के लिए विवादित टिप्पणी करने से नहीं चूकेगा। वहीं, गोपाल सिंह चौहान ने सफाई में कहा कि यह सब एक साजिश है। वह यादव समाज का बहुत सम्मान करते हैं। उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है, इसलिए जमानत भी मिल गई है। आगे भी न्याय जरूर मिलेगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें