अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*अपनी नाबालिग बेटी से दुष्‍कर्म करवाने के आरोप में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष  गिरफ्तार* 

Share

उत्‍तराखंंड के हरिद्वार जिले में एक बेहद शर्मनाक और दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। अपनी नाबालिग बेटी का दुष्‍कर्म करवाने के आरोप में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है।

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष का अपने पति से काफी समय से विवाद चल रहा था। उसकी 13 साल की बेटी करीब एक महीने से अपने पिता के साथ रहती आ रही है।

कुछ दिन से बेटी के गुमसुम होने पर पिता ने उससे बातचीत की। तब बेटी ने बताया कि उसकी मां ने अपने ब्‍वॉयफ्रेंड सुमित पटवाल समेत अन्य व्यक्तियों से उसका यौन शोषण कराया है। 

पुलिस की शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपित मां को गिरफ्तार कर लिया है।पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसकी मां कई बार घूमने के बहाने उसे सुमित पटवाल के साथ वृंदावन समेत अन्य जगहों पर लेकर गई। आरोप है कि वहां भी सुमित पटवाल व अन्य व्यक्तियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपित मां  को पुलिस ने हरिद्वार में सुमित पटवाल के होटल से गिरफ्तार किया है। सुमित ने हरिद्वार शिवमूर्ति चौक के पास लीज पर एक होटल लिया हुआ है। पति से विवाद के बाद मां भी इसी होटल में रह रही थी।

Pankaj Chaturvedi Hansraj Goyal

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें