अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पूर्व मिजोरम राज्यपाल स्वराज कौशल का निधन

Share

नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के पिता, पूर्व मिजोरम राज्यपाल और वरिष्ठ वकील स्वराज कौशल का गुरुवार को निधन हो गया. वे 73 वर्ष के थे. वह काफी समय से बीमार चल रहे हैंमिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का निधन, सांसद बांसुरी के सिर से उठा पिता का साया

स्वराज कौशल, देश के जाने-माने अधिवक्ता रहे. स्वराज मिजोरम के राज्यपाल की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. दिल्ली बीजेपी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट में स्वराज कौशल के निधन की जानकारी दी है. साथ ही ये भी बताया कि उनका अंतिम संस्कार 4 दिसम्बर को सायं 4.30 बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा. स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज नई दिल्ली सीट से बीजेपी की सांसद हैं. पिता के निधन के बाद उनकेे घर पर बीजेपी सहित अन्य दलों के नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है.

सांसद बांसुरी स्वराज ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, पापा स्वराज कौशल जी, आपका स्नेह, आपका अनुशासन, आपकी सरलता, आपका राष्ट्रप्रेम और आपका अपार धैर्य मेरे जीवन की वह रोशनी हैं जो कभी मंद नहीं होगी. आपका जाना हृदय की सबसे गहरी पीड़ा बनकर उतरा है, पर मन यही विश्वास थामे हुए है कि आप अब माँ के साथ पुनः मिल चुके हैं, ईश्वर के सान्निध्य में, शाश्वत शांति में. आपकी बेटी होना मेरे जीवन का सबसे बड़ा गौरव है, और आपकी विरासत, आपके मूल्य और आपका आशीर्वाद ही मेरी आगे की हर यात्रा का आधार रहेंगे.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें