अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*चकमा देकर भागे पूर्व विधायक डग्गीराजा गिरफ्तार*

Share

एमपी के एक पूर्व विधायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चंदेरी के पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान उर्फ डग्गीराजा को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। उनपर यादव समाज ने सोमवार को एफआईआर दर्ज की गई थी। डग्गीराजा पर यादव समाज को धमकी देने का आरोप है। उन्होंने कहा था कि मेरी एक गोली से 6-6 यादव मरेंगे। मैं सिंधिया से भी नहीं डरा। विवाद बढ़ने पर पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान उर्फ डग्गीराजा ने वीडियो जारी कर यादव समाज से हाथ जोड़कर माफी मांग ली थी लेकिन समाज आक्रोशित हो उठा था। उनके घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

एसपी विनीत कुमार जैन ने बताया कि पूर्व विधायक डग्गीराजा सुबह पुलिस को चकमा देकर घर से निकल गए थे लेकिन शिवपुरी के बामोर कला थाना इलाके से उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस उन्हें ग्वालियर के एमपी-एमएलए कोर्ट ले गई है।

इससे पहले अशोकनगर कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक गोपालसिंह चौहान उर्फ डग्गीराजा के वायरल वीडियो मामले में यादव समाज नाराजगी जताते हुए पुलिस थाने पहुंचा और इसी के साथ उनपर आठ दिन में दूसरी एफआइआर दर्ज हो गई है।

मैं तो सिंधिया से भी नहीं डरा

पूर्व विधायक गोपालसिंह चौहान का रविवार को वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कह रहे हैं कि मेरी एक-एक गोली से छह-छह यादव मरेंगे, साथ ही यादव समाज के खिलाफ वीडियो में अन्य भी बातें कही थीं। उन्होंने कहा कि मैं तो सिंधिया से भी नहीं डरा। सोमवार को चंदेरी के भाजपा नेता नारायणसिंह यादव ने समाज के अन्य भाजपा नेताओं व लोगों के साथ चंदेरी थाने पहुंचकर शिकायत की। इससे पुलिस ने पूर्व विधायक गोपालसिंह चौहान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 के तहत एफआइआर दर्ज कर ली। चार मई को कुंवरपुर निवासी कृपालसिंह लोधी ने भी पूर्व विधायक गोपालसिंह चौहान पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआइआर दर्ज कराई थी। इससे आठ दिन में पूर्व विधायक पर दो एफआइआर दर्ज हो चुकी हैं।

समाजों में वैमनस्यता पैदा करने व दंगा कराने का प्रयास

नारायणसिंह यादव ने कहा कि इस वायरल वीडियो में पूर्व विधायक ने जहां यादव समाज के खिलाफ तो अभद्र भाषा का प्रयोग किया ही है, साथ ही यादव, लोधी व ठाकुर समाज में भी वैमनस्यता पैदा करने व दंगा कराने के शब्द बोले हैं। पूर्व विधायक द्वारा बोले गए शब्दों से समाजों में आपस में लड़ाई-झगड़ा होने की पूर्ण संभावना है। इस दौरान भाजपा नेता बबलू यादव धतुरिया, गांधी यादव, यादव महासभा जिलाध्यक्ष केपी यादव सहित करीब समाज के 30-35 लोग मौजूद रहे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें