अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पूर्व विधायक ध्रु्व प्रताप कांग्रेस में शामिल:बोले-CM को धृतराष्ट्र, विधायक संजय पाठक को कहा दुर्योधन

Share

भोपाल

विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में दलबदल की सियासत तेज होती जा रही है। पूर्व CM कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी के बाद अब कटनी जिले में BJP से विधायक रह चुके ध्रुव प्रताप सिंह और कद्दावर नेता शंकर महतो ने कांग्रेस जॉइन कर ली। दोनों ने कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और डॉ. गोविंद सिंह की मौजूदगी में शुक्रवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। ध्रुव कटनी जिले की विजयराघवगढ़ सीट से विधायक रह चुके हैं, जबकि शंकर महतो बहोरीबंद के कद्दावर नेता में गिने जाते हैं।

ध्रुव प्रताप सिंह ने कहा, ‘5 साल से BJP अपनी मूल विचारधारा से हट चुकी है।’ उन्होंने BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा पर हमला करते हुए कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी का संगठन इस समय सबसे निचले स्तर पर है। वीडी शर्मा बिना मैदानी अनुभव सांसद और प्रदेशाध्यक्ष बन गए। उनके पास कार्यकर्ताओं से बात करने का समय नहीं है। वे अपनी लेविश लाइफ में मस्त हैं।’

पूर्व विधायक ने विजयराघवगढ़ से मौजूदा BJP विधायक संजय पाठक के लिए कहा, ‘आपको महाभारत की जानकारी तो है। महाभारत में एक पात्र थे दुर्योधन, जो कि विजयराघवगढ़ के विधायक हैं। ऐसे दुर्योधन हमारे ख्याल से मध्यप्रदेश के सभी जिलों में मिलेंगे। आज की महाभारत में दुर्योधन तो बढ़ गए हैं, लेकिन धृतराष्ट्र एक ही है, जो भोपाल में बैठे हैं। उनकी आंखों में पट्टी बंधी है। कुछ नहीं कर रहे, इसलिए BJP कार्यकर्ता परेशान है।’

ध्रुव प्रताप सिंह की तीन पीढियां लड़ती आ रहीं चुनाव

कटनी में बीजेपी के जिलाध्यक्ष रहे और कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहे ध्रुव प्रताप सिंह की तीन पीढियां बड़वारा, विजयराघवगढ़ से चुनाव लड़ती आ रहीं हैं। ध्रुव प्रताप के दादा बड़वारा से विधायक रहे। 1998 में बड़वारा से लड़े 1200 से हारे, 2003 में विजयराघवगढ़ से चुनाव लडे़ और जीत गए। 2008 में हार गए। उसके बाद चुनाव नहीं लड़े। 1967 से 72 तक ठाकुर वीरेन्द्र सिंह विधायक रहे। वीरेन्द्र सिंह ने संजय पाठक के चाचा और तत्कालीन कांग्रेस के नेता हरिप्रकाश पाठक को हराया था। ध्रुव प्रताप सिंह के पिता विजेन्द्र सिंह भी बड़वारा से चुनाव लड़ चुके हैं। ध्रुव प्रताप कटनी में भाजपा के जिलाध्यक्ष और दो बार कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।ध्रुव प्रताप के दादा बड़वारा से विधायक रहे हैं। पिता विजेन्द्र सिंह भी विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

महतो लड़ चुके तीन चुनाव

कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले लोधी समाज के नेता शंकर महतो कटनी की बहोरीबंद विधानसभा से तीन बार निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली थी। अब उनका BJP से मोहभंग हो चुका है। उन्होंने दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह से मुलाकात की थी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें