अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पूर्व विधायक डॉ सुनीलम के पिताजी वेंटीलेटर पर

Share

 किसान संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष दोड़के ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष, पूर्व विधायक डॉ सुनीलम के पिताजी श्री नर्मदा प्रसाद मिश्र को 10 जनवरी हार्ट अटैक हुआ था। इलाज के दौरान पहले उन्हें निमोनिया हुआ बाद में ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। जिसमें शरीर का बायां हिस्सा लकवा ग्रस्त हो गया था। इलाज के बाद वे काफी ठीक हो गए थे लेकिन 12अप्रैल को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें ग्वालियर के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें फिर से ब्रेन स्ट्रोक हुआ। जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। चेस्ट इन्फेक्शन काफी बढ़  गया है। हार्ट बीट अत्याधिक असामान्य है। ऑक्सीजन लेवल 40 पर पहुंचा है तथा वेंटीलेटर लगाया गया। 

 जगदीश दोड़के ने बताया कि श्री नर्मदा प्रसाद मिश्र जी का  90 वां जन्मदिन ग्वालियर में मनाया गया था। जन्म दिवस के अवसर पर ग्वालियर में हुए अभिनंदन समारोह में मुलतापी से एवं प्रदेश से किसान संघर्ष समिति के नेता बड़ी संख्या में शामिल हुए थे। 

 उन्होंने बताया कि डॉ सुनीलम जी के भाई और बहू कल कनाडा से लौट गए हैं। ग्वालियर के चिरायु अस्पताल के डॉक्टरों की टीम के साथ मिलकर उनकी बहन डॉ सुषमा त्रिखा  दिन-रात इलाज कर रही है। ग्वालियर अस्पताल में उन्हें चाहने वाले पहुंच कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

 जगदीश दोड़के ने कहा कि  किसान संघर्ष समिति – समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी-कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी  श्री नर्मदाप्रसाद मिश्रा जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। 

 भागवत परिहार

 कार्यालय सचिव किसंस मुलतापी

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें