इंदौर
इंदौर में वाट्सऐप पर भड़काऊ मैसेज कर दंगा की साजिश रचने वाले चार आरोपियों में से एक का कनेक्शन पाकिस्तान से है।पुलिस के मुताबिक उनका बदला लेने का मकसद था। उन्होंने पूछताछ में पुलिस को बताया कि चूड़ी वाले की पिटाई का वीडियो देखकर वे गुस्से में थे। सूत्रों की माने तो पकड़े गए एक आरोपी के मोबाइल में पाकिस्तान के कुछ नंबर भी मिले हैं जिसकी पुलिस और जांच कर रही है
।दो दिन पूर्व खजराना पुलिस ने इरफान,अल्तमस,सैय्यद और जावेद को दंगा भड़काने के मामले में गिरफ्तार किया था। रविवार को चारो आरोपियो को कोर्ट में पेश किया था। जिसमे से 1 आरोपी इरफ़ान को जिल भेज अन्य तीन को 2 सितम्बर तक रिमांड लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सभी बाणगंगा में हुई चूड़ी वाले की पिटाई की घटना को लेकर नाराज थे। उन्होंने बताया कि वह इसका बदला लेना चाहते थे, जिसके लिए भड़काऊ मैसेज लोगों को भेजा था।
अल्तमस खान के मोबाइल में पुलिस को कई संदिग्ध whatsapp ग्रुप मिले है। इनमें इस्लामिक संगठन SDPI और PFI से जुड़े लोगों के सक्रिय ग्रुप में शामिल है। इसके साथ ही मोबाइल से 200 से ज्यादा लोगों से बातचीत की रिकॉडिंग भी मिली है। अल्तमस ने कई इलाकों में जाकर लोगों को भड़काने की कोशिश की है।

अल्तमश के मोबाइल से मिली कई जानकारी
राजनीतिक पार्टी से संबंध नहीं, बदला लेना था मकसद
पुलिस के मुताबिक मोहम्मद इरफान राजबाड़ा पर पुराने कपड़े बेचने का काम करता है। वहीं जावेद किराना दुकान से जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही सैय्यद अंडे की दुकान चलाता है। अल्तमश साइन बोर्ड बनाने का काम करता है। इंदौर में चूड़ीवाले की पीटाई मामले में पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है। गृह मंत्री नरोत्त्म मिश्रा ने कहा कि थाने का घेराव और भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार हुए चार आरोपियों में से एक का कनेक्शन पाकिस्तान से है। इस बात के पर्याप्त सबूत भी मिले हैं। गृह मंत्री ने दावा किया कि जिस अल्तमस खान का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है, वह एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से भी जुड़ा है।
यह थी घटना
इंदौर के गोविंद नगर मोहल्ले में 22 अगस्त को महिलाओं को चूड़ियां बेचते समय फर्जी नाम का इस्तेमाल करने पर 25 वर्षीय तस्लीम अली की पिटाई कर दी गई थी। उसी रात वीडियो वायरल होने के बाद वर्ग विशेष के लोगों ने सेंट्रल कोतवाली थाने का घेराव किया था। मारपीट के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को भी गिरफ्तार किया था । पुलिस ने 13 साल की बच्ची को गलत तरीके से छूने के आरोप में पॉस्को के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।





