अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

शहर से जुड़े चारों टोल पर आज रात 12 बजे से बगैर फास्टैग गुजरे तो दोगुना चार्ज

Share

इंदौर

सड़क परिवहन मंत्रालय के आदेश के मुताबिक सोमवार रात 12 बजे से देशभर के टोल से कैश लेन पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। शहर से जुड़े नेशनल हाईवे पर चार टोल हैं। देवास बायपास, मांगलिया, खलघाट रोड और बेटमा रोड टोल से भी वाहन बिना फास्टैग नहीं गुजर पाएंगे। टोल कंपनियों ने कैश लेन को भी फास्टैग से जोड़ दिया है। चाराें टोल के कैश लेन से 20 से 35 प्रतिशत वाहन गुजर रहे हैं और लगभग इतने ही प्रतिशत टैक्स भी कैश में जमा हो रहा है।

नए नियम के मुताबिक फास्टैग वाला वाहन कैश लेन से तो गुजर सकता है, लेकिन कैश लेन वाला वाहन फास्टैग लेन से गुजरना चाहे तो उसे दाेगुना टैक्स देना होगा। नए नियम लागू होने के बाद टोल संचालकों को टोल पर विवाद की आशंका है। टोल संचालकों का कहना है दोगुना चार्ज लगाते ही वाहन चालक विवाद करेंगे। ऐसे में पुलिस को पत्र लिखकर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें