अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

चुनाव लडऩे के इच्छुक नेताओं की भाजपा संगठन की जिम्मेदारी से मुक्ति

Share

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव लडऩे के इच्छुक नेताओं को संगठन की जिम्मेदारी से मुक्त करना शुरू कर दिया है। हाल ही में मप्र भाजपा ने विधायक हरिशंकर खटीक को चंबल संभाग और महिला नेत्री सीमा सिंह को महिला मोर्चा के प्रभार से मुक्त कर दिया है। बताया गया कि दोनों पदाधिकारियों ने संगठन से दायित्व से मुक्त करने का अनुरोध किया है। अन्य नेताओं को भी चुनाव के चलते संगठन की जिम्मेदारी से मुक्त किया जा सकता है।

हरिशंकर खटीक टीकमगढ़ के जतारा से विधायक हैं, वे मंत्री पद के प्रबल दावेदार थे, लेकिन उन्हें संगठन में प्रदेश महामंत्री का दायित्व दिया गया था। इसी तरह सीमा सिंह भोपाल की मध्य विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी कर सकती हैं। संगठन के अन्य नेता भी चुनाव लडऩे के इच्छुक हैं। वे भी संगठन की जिम्मेदारी से मुक्त होना चाहते हैं।

कटनी भाजपा के असंतुष्ट नेता कांग्रेस में होंगे शामिल
अगले एक हफ्ते तक महाकौशल क्षेत्र में भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व आज से प्रवास करने जा रहा है। इस बीच कटनी भाजपा के असंतुष्ट नेता कांगे्रस में शामिल होने जा रहे हैं। इनमें पूर्व विधायक धु्रवप्रताप सिंह एवं शंकर मेहतो का नाम सामने आ रहा है। ये दोनों नेता कल भोपाल में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। अन्य नाराज नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें