अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मस्क के बाद सबसे ज्यादा घटी गौतम अदाणी की संपत्ति

Share

दुनियाभर के शेयर बाजारोंमें भारी उथल-पुथल के कारण इस साल अब तक शीर्ष अमीरों)की संपत्तियों में भारी गिरावटआई है। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी की संपत्ति में टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क के बाद दूसरी सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, दुनिया के 23वें सबसे अमीर कारोबारी गौतम अदाणी की संपत्ति 11.9 अरब डॉलर घटकर 66.8 अरब डॉलर रह गई है। इस दौरान मस्क की संपत्ति में 35.2 अरब डॉलर की कमी आई है और अब उनकी संपत्ति 397.3 अरब डॉलर है। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से मस्क की संपत्ति में काफी तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली थी और यह 400 अरब डॉलर के पार पहुंच गई थी।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति में भी इस साल बड़ी गिरावट आई है। उनकी संपत्ति 2.9 अरब डॉलर घटकर 87.7 अरब डॉलर रह गई। एचसीएलटेक के संस्थापक शिव नाडर की संपत्ति में 4.53 अरब डॉलर की कमी आई है। अब उनकी संपत्ति 38.6 अरब डॉलर रह गई है।

अदाणी समूह के शेयर 17.5% तक टूटे
अमेरिका में रिश्वत देने की खबर के बाद से अदाणी समूह के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है। अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर इस साल अब तक 14.7 फीसदी टूट चुका है। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन में 8.85 फीसदी गिरावट देखने को मिली है। अदाणी पावर और अदाणी ग्रीन एनर्जी सहित समूह की अन्य कंपनियों के शेयरों में भी 17.3 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई है।

सावित्री जिंदल को 3.9 अरब डॉलर की चपत
शेयर बाजारों में उथल-पुथल का असर अदाणी व अंबानी के अलावा जेएसडब्ल्यू ग्रुप की सावित्री जिंदल की संपत्ति पर भी देखने को मिला है। उनकी संपति्त इस साल अब तक 3.9 अरब डॉलर घटकर 28.4 अरब डॉलर पर आ गई है। शापूर मिस्त्री की संपत्ति 2.73 अरब डॉलर कम होकर 35.9 अरब डॉलर रही है। दिलीप सांघवी की संपत्ति में 3.81 अरब डॉलर की गिरावट आई है और यह 25.7 अरब डॉलर रह गई है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें