अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

गजल गायक पंकज उधास ने दुनिया को कहा अलविदा

Share

सिंगर पंकज उधास का निधन हो गया है। उनकी बेटी ने ये दुखद खबर शेयर की। उनकी मौत ने प्रशंसकों को हिला दिया और पूरे बॉलीवुड में जैसे मातम सा पसर गया। सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज से लेकर फैन्स तक शोक व्यक्त कर रहे हैं। पीएम मोदी ने भी पंकज उधास के निधन पर शोक जताया है।

Pankaj Udhas

10 दिन पहले सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार सुबह 11 बजे उनका निधन हो गया। पंकज के परिवार में पत्नी फरीदा और दो बेटियां नायाब और रेवा हैं।

उनकी बेटी ने ये दुखद खबर शेयर की। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी बेटी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर ये खबर फैंस के साथ शेयर की।

पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘बड़े ही भारी और दुखी मन से ये बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास जी का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे।’

पंकज उधास के जाने से उनके परिवारवाले बहुत दुखी हैं। इस खबर के आते ही लोग और सेलेब्स ने कमेंट बॉक्स में उनकी आत्मा की शांति की पार्थना की। बहुत से लोगों को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि उनके चहेते सिंगर का निधन हो चुका है।’चांदी जैसा रंग है तेरा’, ‘रिश्ता तेरा मेरा’, ‘ना कजरे की धार’, ‘मत कर इतना गुरूर’, ‘आदमी खिलौना है’, ‘जीए तो जीए कैसे’ जैसे सुपरहिट गाने उन्होंने गाए थे। उनकी गजलें भी दिल को छू जाती थी। 17 मई 1951 को जन्मे पंकज उधास 72 साल के थे। उन्हें 2006 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें