PM मोदी बोले- GDP के हिसाब से भी top 5 राज्यों में आ सकता है मध्य प्रदेश
भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज ग्लोबल इंवेस्टर समिट ‘इंवेस्ट मध्य प्रदेश’ की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी GIS 2025 का आगाज किया। इस समिट में शामिल होने के लिए गौतम अडानी सहित कई बड़े उद्योगपति पहुंचें हैं। वहीं अडानी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडानी ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में पहुंचे है। मध्य प्रदेश में बहुत संभावनाएं हैं। अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने कहा कि जीआईएस-2025 में आना मेरे लिए सौभाग्य का विषय है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत आपके दूरदर्शी कदम है। अडाणी ग्रुप मध्यप्रदेश में 50 हजार करोड़ रुपए का निवेश कर चुका है। हम एमपी में 1 लाख 10 हजार करोड़ का निवेश करेंगे। हम सीमेंट, माइनिंग और थर्मल एनर्जी में निवेश करेंगे। इस निवेश से 2030 तक 1 लाख 20 रोजगार के अवसर पैदा होंगे। हम सरकार के साथ मल्टीस्मार्ट सिटी और एयरपोर्ट सिटी के निर्माण के लिए भी चर्चा कर रहे हैं। मध्यप्रदेश औद्योगिक प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि विश्व बैंक ने विश्वास व्यक्त किया है कि भारत आने वाले वर्षों में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा। वह निवेशकों और उद्योगपतियों के लिए राज्य की अनंत संभावनाओं को प्रदर्शित करने के लिए भोपाल में मेगा ‘इन्वेस्ट मध्य प्रदेश – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025’ का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। विश्व बैंक ने हाल ही में अपनी वैश्विक आर्थिक संभावना रिपोर्ट में कहा था कि भारत अगले दो वर्षों तक सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा।
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि विनियमन आयोग राज्यों में निवेश के अनुकूल नियामक पारिस्थितिकी तंत्र बनाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक एयरोस्पेस फर्मों के लिए शीर्ष आपूर्ति श्रृंखला के रूप में उभर रहा है। मोदी ने कहा कि कपड़ा, पर्यटन और प्रौद्योगिकी क्षेत्र आने वाले वर्षों में करोड़ों रोजगार पैदा करेंगे। पीएम ने मध्य प्रदेश सरकार की 18 नई नीतियों का भी अनावरण किया, जिसका उद्देश्य भाजपा शासित राज्य में बड़े निवेश को आकर्षित करना है। मोदी ने कहा, “मजबूत प्रतिभाओं और संपन्न उद्योगों के साथ, मध्य प्रदेश एक पसंदीदा व्यवसाय स्थल बन रहा है।” उन्होंने कहा, “राज्य में ‘डबल इंजन’ सरकार बनने के बाद मध्य प्रदेश में विकास की गति दोगुनी हो गई है।” मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश भारत के इलेक्ट्रिक वाहन क्रांति में अग्रणी राज्यों में से एक है। उन्होंने कहा कि देश में स्वास्थ्य और कल्याण के क्षेत्र में कई अवसर हैं, उन्होंने कहा, “दुनिया को ‘भारत में हील’ मंत्र पसंद आ रहा है।
“GDP के हिसाब से देश के टॉप राज्यों में आ सकता मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश जनसंख्या के हिसाब से भारत का 5th largest state है। मध्य प्रदेश कृषि के मामले में भारत के top के राज्यों में है। Minerals के हिसाब से भी मध्य प्रदेश देश के top 5 राज्यों में है। मध्य प्रदेश को जीवनदायिनी मां नर्मदा का भी आशीर्वाद प्राप्त है। मध्य प्रदेश में हर वो संभावना है, हर वो potential है जो इस राज्य को GDP के हिसाब से भी देश के top 5 राज्यों में ला सकता है ।
निवेशकों को आकर्षित करने के लिए पैवेलियन
- भोपाल में हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में जबलपुर व्हीकल फैक्ट्री की एक खास गाड़ी MPV 6 बाय 6 को शोकेस किया गया है
- इसे भारतीय सेना के लिए खास तौर पर बनाया गया है
- करीब 5 करोड़ की कीमत वाली यह बुलेटप्रूफ गाड़ी नक्सली इलाकों में सुरक्षाबलों को सुरक्षित रखने के लिए बनाई गयी है
- MPV 6X6 को पूरे देश में केवल जबलपुर में ही तैयार किया जाता है जो आतंकवाद और नक्सली प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को भारी विस्फोटक हमले से भी बचाने में कारगर है
- ग्लोबल इन्वेस्टमेंट सबमिट में 5 करोड़ की फरारी, 5.5 करोड़ की लैंबॉर्गिनी और 2.5 करोड़ की पोर्शे पवेलियन में मौजूद
- 60 देशों के उद्यमियों को हिस्सा लेने की उम्मीद
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल 24-25 फरवरी को होने वाले “इन्वेस्ट एमपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट” (जीआईएस) 2025 का उद्देश्य राज्य की विशाल निवेश क्षमता को प्रदर्शित करना और वैश्विक और घरेलू निवेशकों को एक साथ लाना है। इस इन्वेस्ट समिट में राज्य सरकार ने 60 देशों के उद्यमियों को हिस्सा लेने की उम्मीद है। इस आयोजन में प्रमुख रणनीतिक देशों के 13 राजदूत, छह उच्चायुक्त और कई महावाणिज्यदूत भाग लेंगे, जिससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार संबंध और मजबूत होंगे।
निवेश बढ़कार ग्रोथ तेज करना है उद्देश्य
जीआईएस-2025 से मध्य प्रदेश में प्रमुख निवेशों को सुगम बनाकर तथा वैश्विक खिलाड़ियों के साथ साझेदारी को बढ़ावा देकर आर्थिक विकास में तेजी आने की उम्मीद है। शीर्ष उद्योगपतियों, राजनयिक प्रतिनिधियों और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संगठनों की भागीदारी के साथ, यह आयोजन भारत में एक अग्रणी निवेश केंद्र के रूप में मध्य प्रदेश की स्थिति को मजबूत करने के लिए तैयार है।
GIS में पहुंचे गौतम अडानी
गौतम अडानी सहित कई बड़े उद्योगपति पहुंच चुके हैं। वहीं अडानी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडानी ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में पहुंचे है। मध्य प्रदेश में बहुत संभावनाएं हैं।
CM मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा …
प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अडानी का भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में स्वागत है…
आपके आगमन से मध्यप्रदेश में निश्चित ही निवेश और विकास के नए द्वार खुलेंगे। साथ ही, आपके विचार और दृष्टिकोण से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और राज्य की प्रगति को नई दिशा भी मिलेगी।






