अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बाबा महाकाल से लेकर बांके-बिहारी मंदिर तक अबीर-गुलाल में रंगे भगवान और भक्त

Share

नई दिल्ली

देश के कोने-कोने में होली का त्योहार धूम-धाम से मनाया गया। उज्जैन में बाबा महाकाल से लेकर मथुरा-वृंदावन में बांके-बिहारी लाल तक भक्तों ने भगवान के साथ होली खेलकर पर्व की शुरुआत की। देश के पूर्वोत्तर के राज्यों में भी लोगों ने भगवान की झांकी निकाल कर होली मनाई गई। भगवान के साथ-साथ भक्त भी अबीर-गुलाल में रंगे हुए नजर आए। हालांकि कोरोना की दूसरी लहर के बीच होली खेलते लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क नजर नहीं आया, इससे होली के रंग में भंग जरूर पड़ सकता है। आइए फोटोज और वीडियो में देखते हैं देश में कहां और कैसे मनाई गई होली…

उज्जैन में बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना के साथ होली के पावन पर्व की शुरुआत हुई।

उज्जैन में महाकाल के भक्त नाचते झूमते नजर। कुछ भक्तों ने भगवान शंकर और माता पार्वती बनकर होली का त्योहार मनाया।

मथुरा-वृंदावन में सुबह से ही मंदिरों में भारी संख्या में लोग पहुंचने लगे थे। रंगों में रंगे हुए लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के साथ होली की शुरुआत की।

यह फोटो असम के डिब्रूगढ़ की है। यहां भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की झांकी निकालकर होली मनाई।

डिब्रूगढ़ में भगवान कृष्ण की रथयात्रा में भारी संख्या में भक्त नजर आए। महिलाओं-लड़कियों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

भगवान की झांकी के दौरान कई भक्तों ने मास्क भी पहन रखे थे। कोरोना से सुरक्षा के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जा रहा था।

यह फोटो अमृतसर की है। यहां भी लोगों ने ढोलक-मंजीरा बजाकर होली मनाई। लोग रंग-गुलाल में रंगे हुए नजर आए।

द्वारकाधीश मंदिर में रविवार से शुरू हुआ त्योहार
मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में रविवार से लोग भारी संख्या में पहुंचने लगे थे। इस दौरान लोगों जमकर रंग और गुलाल के साथ होली मनाई। बड़े-बुजुर्ग से लेकर बच्चों तक सभी नाचते-गाते नजर आए। रंग में रंगे हुए लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई देते नजर आए।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें