अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

तालिबान के समर्थन में बयान-पोस्ट करने वालों पर सरकार की नजर

Share

भोपाल. मध्यप्रदेश में तालिबान के समर्थन में बयान देने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले लोगों पर सरकार की नजर है. सरकार ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करेगी. चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने अपने बंगले पर मीडिया से चर्चा करते हुए तालिबान के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर कहा कि आतंकवादी के लोगों को पनपने नहीं दिया जाएगा.

तालिबान के समर्थन में बयान और पोस्ट दुर्भाग्यपूर्ण है. इसे लेकर सारंग ने चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर सरकार की नजर रखकर कार्रवाई. तुष्टीकरण की राजनीति इस प्रदेश और देश में नहीं चलेगी. विश्वास सारंग ने फिर एक बार नेहरू को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि नेहरू की योजनाओं और नीति से देश पीछे चला गया. नेहरू परिवार ने देश पर कब्जा करने की कोशिश की. नेहरू ने देश की परंपराओं और संस्कृति पर कुठाराघात किया.

कांग्रेस पर साधा निशाना
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर कहा कि कांटेक्ट ट्रेसिंग पर जोर दिया जा रहा. रोज किये जा रहे 70 हजार कोरोना टेस्ट. असावधानी भारी पड़ सकती है. चयनित शिक्षकों पर आंदोलन और FIR के मामले पर कहा कि हमारी सरकार ने वेरिफिकेशन का काम पूरा किया. नियुक्तियों का मामला न्यायालय में है. इस मामले पर कांग्रेस कर राजनीति कर रही है.

कांग्रेसी नेता अपनी दुकान चलाने आंदोलन में पहुंचे थे. उन्होंने बेरोजगार और चयनित शिक्षकों पर दिग्विजय सिंह के ट्वीट कर कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दैनिक वेतन भोगियों पर लाठिया चलवाई थी. दिग्विजय सिंह शासनकाल में कर्मचारी त्रस्त रहते थे. मिस्टर बंटाधार में 10 सालों में किसी को नौकरी नहीं दी. बीमारू राज्य बनाने में कांग्रेस ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें