इंदौर। कोरोना की पहली और दूसरी लहर ( में सरकार ने निजी अस्पतालों को 260 करोड़ रुपए इलाज के लिए दिए हैं। ये अस्पताल सरकार से अनुबंधित किए थे। इन अस्पतालों में 28 हजार से अधिक मरीजों का इलाज किया गया।
सरकार ने कोरोनाकाल में कुल 1163.38 करोड़ रुपया खर्च किया है। कल विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरीने विधायक हर्ष विजय गेहलात के सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस राशि में से पहली लहर में कुल 673.40 करोड़ और दूसरी लहर में 230.05 करेाड़ रुपया खर्च हुआ है। इनमें से सरकारी अस्पतालोंमें 903 करोड़ 45 लाख रुपए तो सरकार ने जिन अस्पतालों को इलाज के लिए अनुबंधित किया था, उन्हें पहली और दूसरी लहर के लिए 259 करोड़ 93 लाख रुपए दिए गए हैं, जबकि दवाइयों पर ही 304 करोड़ 79 लाख रुपए खर्च किए गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि सरकार ने दोनों लहर में सरकारी अस्पताल में 1 लाख 26 हजार 5 मरीजों का इलाज करवाया, जबकि निजी अस्पतालों में 28 हजार 142 मरीजों का इलाज हुआ है। यही नहीं 5 लाख 71 हजार 234 मरीज तो घर पर ही ठीक हो गए, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने घर पर ही दवाई और इलाज की व्यवस्था कर दी थी। कल पूर्व विधायक जीतू पटवारी ने भी कोरोना के अलावा दूसरी मौतों की जानकारी मांगी थी, लेकिन विभाग जवाब नहीं दे पाया।





