अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*घोड़ा रोज़ के आतंक से किसानों को मुक्त कराए सरकार*

Share

*संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर सैकड़ो किसानों ने देपालपुर एसडीएम कार्यालय का किया घेराव दिया ज्ञापन*

इंदौर/देपालपुर।मालवा अंचल में घोड़ा रोज़ फसल की बर्बादी से चिंतित किसानों द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जा रहे हैं । घोड़ा रोज़ द्वारा फसल बर्बाद की जा रही है ।जिसको लेकर कई जिलों में किसानों ने प्रदर्शन किए हैं। आज देपालपुर तहसील पर भी संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर विभिन्न किसान संगठनों ने किसानों को एक जुट कर घोड़ा रोज़ की समस्या से मुक्ति दिलाने की मांग करते हुए घेराव प्रदर्शन किया । प्रदर्शन में 70 गांवों के सैकड़ो किसान शामिल हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व रामस्वरूप मंत्री ,बबलू जाधव, चंदन सिंह बड़वाया,शैलेंद्र पटेल आदि ने किया । प्रदर्शन में किसान संघर्ष समिति भारतीय किसान मजदूर सेना सहित कई किसान संगठनों के सदस्य भी शामिल हुए।

प्रदर्शनकारी किसान सुबह से ही देपालपुर मंडी प्रांगण में एकत्रित हुए और वहां से हाथों में  नारे लिखी तख्तिया लिए हुए रैली के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचे , जहां किसानों ने तहसील कार्यालय का करीब 1 घंटे तक घेराव किया ।यहां पर हुई सभा को सर्व श्री रामस्वरूप मंत्री, बबलू जाधव, चंदन सिंह बड़वाया,  सरपंच बलदेव पटेल सुभाष पटेल सरपंच ,केदार पटेल सरपंच ,नारायण परिहार शंकर उमठ सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया ।

 वक्ताओं ने कहा कि घोड़ा रोज़ (रोज़डा) के आतंक से इंदौर ही नहीं पूरे मालवा का किसान परेशान है । घोड़ा रोज़ के झुंड के झुंड खेतों में घुस जाते हैं और पूरी फसल को बर्बाद कर देते हैं प्रत्येक किसान को प्रति बीघा लगभग 2 से 4 कुंतल बीघा फसल का नुकसान उठाना पड़ रहा लगभग सभी किसानों ने मक्का, चना, लालतुवर व मटर की फसल को बोना ही बंद कर दिया है घोड़ा रोज़ फसल को खाने के साथ ही रोंद डालते हैं जिससे पूरी फसल बर्बाद हो जाती है। वन विभाग से किसानों ने कई बार इन जंगली जानवरों पर रोक लगाने की मांग की लेकिन वन विभाग कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है । इंदौर जिले में भी खास करके , देपालपुर ,सांवेर हातोद , मल्हार गंज तहसील में यह समस्या अधिक है। 

प्रदर्शन में जलोदिया पंथ, बरोदा पंथ बोरिया, बैगंदा ,हरनासा,चांदेर, छोटी कलमेर, तलावली ,पितावली,सगडोद, खजराया  रतनखेडी,नेवरी,बिरगोदा ,बनेडिया, तकीपुरा मुंदीपूर, ,शिवगढ़, फरकोदा,काई, दोलताबाद मेंढकवास ,शाहपुरा, सुमठा, ,खड़ी, कडोदा, गिरोडा,कटकोदा, शाहपुरा, सुमठा, बछोड़ा, सेमदा ,धानिया,रेगनवास नेवरी, चटवाड़ा , पिपलोदा देपालपुर सहित कई गांवों के किसान शरिक हुए।

एसडीएम के माध्यम से तहसीलदार को दिए गए ज्ञापन में मांग की गई है कि घोड़ा रोज़ रोज़डा को समूल नष्ट करने के लिए सरकार युद्ध स्तर पर कार्रवाई करें । घोड़ा रोज़ से जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई है उन्हें तत्काल नियम आरबीसी 6-4 के तहत मुआवजा दिया जाए।घोड़ा रोज़ को भगाने के लिए और अपनी खेती बचाने के लिए किसानों को बंदूक के लाइसेंस दिए जाएं तथा रोजडा को नष्ट करने के अधिकार दिए जाएं ।रोजडा के आतंक से खेती को बचाने के लिए वन विभाग को सख्त निर्देश दिए जाएं तथा प्रत्येक वन विभाग की रेंज में वन कर्मियों को गस्त करने का आदेश दिया जाए । इंदौर जिले के 186 किसानों के 2 करोड़ 74 लाख रु का भुगतान तत्काल मंडी निधि से किया जाएं।  ज्ञापन का वाचन संयुक्त किसान मोर्चा के शैलेंद्र पटेल ने किया।‌ 

 प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सोहन यादव ,लखन जाधव, सरपंच बलदेव पटेल ,सतीश मकवाना, सरपंच सुभाष पटेल, सरपंच केदार पटेल, जनपद सदस्य नारायण परिहार, विनोद सोलंकी ,शंकर उमठ, राहुल पवार, बालमुकुंद परिहार ,सुभाष परमार ,ओम पटेल, संदीप ठाकुर ,राहुल पटेल, अश्विन पटेल, अंकित पटेल, सुभाष पवार ,श्री राम सोनगरा, सतीश पटेल ,गोकुल गहलोत, श्रवण यादव आदि शरिक थे ।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें