अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बेरोजगार युवा युवतियों को रोजगार दे सरकार

Share

आवेदन पत्र पर फोटो छपवाने से बाज आएं  शिवराज 

रीवा । नारी चेतना मंच की वरिष्ठ नेत्री डॉ श्रद्धा सिंह एवं शारदा श्रीवास्तव ने कहा है कि लाड़ली बहना योजना 2023 के अंतर्गत जनता का पैसा चुनावी लॉलीपॉप में ख़र्च किया जा रहा है। यह योजना मुफ्तखोरी को बढ़ावा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यह कह रहे हैं कि सगा भाई तो साल में एक बार उपहार देता है, मैं आपका भाई हर महीने हज़ार रुपए का उपहार दूंगा। वह ऐसा बता रहे हैं जैसा कि अपनी जेब से खर्च कर रहे हों । आखिरकार यह बोलकर मुख्यमंत्री चौहान क्या संदेश देना चाहते हैं? वैसे कोई भी भाई इस तरह के प्रचार का भूखा नहीं होता है। यह बहुत आपत्तिजनक और निंदनीय बात है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रलोभन भारी शब्दावली का इस्तेमाल करके भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान खुद के प्रचार के इस कदर भूखे हैं कि उन्होंने लाडली बहना योजना आवेदन पत्र में भी अपनी एक नहीं बल्कि दो तस्वीरें छपाई हैं। आवेदन की पावती पर भी उनकी तस्वीर छपी हुई है। 

नारी चेतना मंच की नेत्रियों ने कहा कि योजना का लाभ केवल 23 वर्ष से लेकर 60 वर्ष आयु तक की विवाहित महिलाओं एवं लाडली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत आने वाली लड़कियों को ही मिल पाएगा । प्रदेश में लाखों अविवाहित लड़कियां है लेकिन लाड़ली लक्ष्मी योजना में उनका नाम न होने की वजह से लाड़ली बहना योजना के लाभ से वे वंचित रहेंगी। नारी चेतना मंच ने कहा है कि कायदे से प्रदेश के सभी बेरोजगारों को काम देने की योजना बनाई जानी चाहिए जिससे हर वर्ग के स्त्री पुरुषों को उसका लाभ मिल सके। युवा युवतियों को कान देने के लिए सरकार को शीघ्र ठोस नीति बनानी चाहिए। महिलाओं का भावनात्मक शोषण करने के लिए चुनावी रेवड़ी बांटा जाना सही नहीं है। सरकार के द्वारा मुफ्त खोरी की प्रवृत्ति को बढ़ावा दिया जाना अत्यंत चिंताजनक बात है। वैसे भी गरीबों के लिए सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाएं हैं। ऐसी स्थिति में विधानसभा चुनाव के कुछ माह पहले महिलाओं के वोट साधने और सस्ती लोकप्रियता के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा की गई पहल गलत परंपरा को बढ़ावा है , जिसके चलते समाज में लालच मुफ्तखोरी की बढ़ती प्रवृत्ति के हालात नजर आ रहे हैं। 

नारी चेतना मंच ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से कहा है कि वह अपने चुनावी एजेंडे में प्रदेश में बेरोजगारों को रोजगार देने की बात करें , न कि लाडली बहना योजना का पैसा ₹1000 से बढ़ाकर 15 सौ रुपए प्रतिमाह करने की बात।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें