अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

MP में फेक न्यूज़ के खिलाफ सख्त हुई सरकार, गलत खबर फैलाने पर होगी कार्रवाई

Share

भोपाल। मध्य प्रदेश  में कोरोना (CORONA) से जुड़ी गलत खबरें और अफवाह फैलाने वालों पर अब कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही फेक न्यूज़ (Fake news) को लेकर सरकार अब सख्ती के मूड में है।  प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने साफ कहा है कि तथ्यों को बिना परखे सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ प्रचारित करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

मंत्री सारंग ने कहा है कि किसी भी खबर को सोशल मीडिया पर डालने से पहले तथ्यों को परखना जरूरी है। यदि कोई भी व्यक्ति कोरोना महामारी को लेकर सोशल मीडिया पर गलत तरीके से कोई न्यूज़ को प्रसारित करेगा और पैनिक क्रियेट करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।

फेक न्यूज पर एक्शन
प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी और रेमडेसिविर इंजेक्शन न मिलने से हो रही मौत को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट डाले जा रहे हैं।बताया जा रहा है कि निजी अस्पतालों में एक ही दिन में कई लोगों की मौत हो गई है। कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी की बात भी सोशल मीडिया पर प्रचारित की जा रही हैं। अब ऐसी फेक न्यूज़ फैलाने वालों के खिलाफ सरकार एक्शन के मूड में आ गई है।सरकार ने साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया के सहारे यदि गलत खबर प्रसारित की गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी. मंत्री विश्वास सारंग ने कहा भोपाल में कोरोना कर्फ्यू आम लोगों से चर्चा के बाद लिया गया फैसला है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें