विशाल कुमरावत
धार जिले के घाटाबिल्लोद में दिनांक 29 अप्रैल को बाबा खाटू श्याम के भजनों का भव्य आयोजन किया जाएगा जिसमें सुप्रसिद्ध गायक कन्हैया मित्तल अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे,धार जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने आज पीथमपुर के गंगेश्वर महादेव मंदिर पर पूजन अर्चन कर क्षेत्रवासियों की सामान्य बैठक ली जिसमें उन्होंने बताया कि घाटाबिल्लोद में बाबा खाटू श्याम के भजनों का भव्य आयोजन किया जाएगा जिसमें जिले जिले ही नहीं अथवा आसपास के सभी दूर के श्रद्धालु पधारेंगे और हम सभी लोग पूरे क्षेत्र में जाकर निमंत्रण देने जा रहे है । वही वरिष्ठ जनों और अपने सभी श्याम प्रेमियों से मिलने का मौका प्राप्त हो रहा है । आज पीथमपुर में आकर आप सभी लोगों को निमंत्रण देने का मौका मिला वही बाबा श्याम के प्रति जिले ही नहीं पूरे विश्व में कई श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है इसी आस्था रूपी नाव को आगे बढ़ाते हुए घाटाबिल्लोद में बाबा खाटू श्याम के भजनों का आयोजन किया जा रहा है वही इस मौके पर बाबा का भव्य दरबार सुसज्जित किया जाएगा , इत्र और फूलों की वर्षा भी की जाएगी जिले के वरिष्ठ लोगों का सम्मान भी मंच पर होगा और सभी स्नेही जनों से मिलने का मौका प्राप्त होगा इस आशा को लेकर यह कार्यक्रम किया जा रहा है। यादव को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह मिलने पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा की मैं अपने आपको गौरवान्वित महसूस करता हूं कि प्रदेश की कार्यकारिणी में दायित्व मिला। मुझे संगठन ने जो भी जिम्मेदारी दी है मैं उस पर शत प्रतिशत खरा उतरूंगा और निस्वार्थ भावना से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करुंगा । उन्होंने जनता का भी आभार प्रकट किया इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव यादव, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, समाजसेवी अशोक पटेल , केश शिल्पी बोर्ड अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा, अमृत दरबार, मुकेश पटेल, बीसी प्रजापति, विजय रघुवंशी, संजय शर्मा, चंदा खरे, हरीश पटेल, रोहित मेवाड़ा, ललित और क्षेत्र के कई रहवासी और श्रद्धालु मौजूद रहे।





