अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*पाल कांकरिया में श्री पटेल एवं श्री चौधरी का ग्रामवासियों द्वारा भव्य स्वागत*

Share

ग्राम पाल कांकरिया में कलोता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राधेश्याम जी पटेल एवं श्री चेतन चौधरी का ग्रामवासियों द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने बैंड-बाजे के साथ गली-गली मंच सजाकर पुष्पमालाएँ पहनाकर अतिथियों का सम्मान किया।

इसके पश्चात सभी ने गायत्री मंदिर में प्रत्येक रविवार की भांति आयोजित यज्ञ एवं पूजन में सहभागिता की। यज्ञ उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राधेश्याम जी पटेल एवं श्री चेतन चौधरी ने ग्रामवासियों एवं गायत्री मंदिर परिवार के साथ भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राधेश्याम जी पटेल ने ग्रामवासियों एवं गायत्री मंदिर परिवार की धार्मिक निष्ठा, एकता एवं सामाजिक समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में संस्कार, सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना सुदृढ़ होती है।

कार्यक्रम में ग्राम के गणमान्य नागरिकों की विशेष उपस्थिति रही, जिनमें श्री तेजकरण, पूर्व अध्यक्ष श्री श्याम यादव, श्री दिनेश यादव, श्री मोहन यादव, श्री बाबू यादव, गाड़ी इंदर राठौर, श्री पवन पटवारी, सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष श्री मदरू पटेल, श्री मोहन सेठ, श्री गोविंद सेठ, श्री उज्जैन सिंह पांडा, श्री कमल यादव, श्री जगदीश पर्व, सरपंच श्री कल्याण जिरात, श्री सुनिल पटेल, श्री सोदान, श्री उमराव सिंह, श्री पप्पू पर्व एवं उप सरपंच सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में गायत्री मंदिर परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें