अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

तिरुमला प्राइड कॉलोनी में छंटाई के नाम पर काट दिए हरे भरे पेड़

Share

इंदौर। एक तरफ जहां शहर को हरा भरा बनाने के लिए इंदौर नगर निगम हर साल लाखों रुपये खर्च कर पौधे लगा रही है। वहीं, शहर की एक कवर्ड कालोनी में पेड़ों की छंटाई के नाम पर स्थानीय समिति ने पेड़ों की बलि चढ़ा दी है। 

मामला भानगढ़ स्थित तिरुमला प्राइड कॉलोनी का है। जहां पर छंटाई के नाम पर कई पेड़ों को तने से काट दिया गया है। इससे अब उनके सूखने का भी खतरा पैदा हो गया है। मामला बुधवार दोपहर का है। जब कॉलोनी की समिति ने पेड़ों की छंटाई का काम शुरू किया। इस दौरान कई पेड़ ऐसे ही तनों से काट दिए जिनकी कोई जरूरत तक नहीं थी। जिन पेड़ों को नुकसान पहुंचा है उनमें अभी नई कोपल और फूल आ रहे थे। अभी भीषण गर्मी में रहवासियों को छांव दे रहे थे। इससे जहां हरियाली पर, तो वार हुआ है। साथ ही कॉलोनी की सुंदरता पर भी ग्रहण लग रहा है। पेड़ों की कटाई को लेकर स्थानीय रहवासियों में रोष व्याप्त है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें