अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ग्रीनमैन द्वारा पर्यावरण जागरूकता का संदेश युवा पीढ़ी को दिया गया

Share

बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश 7 दिसम्बर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व सर संघचालक प्रो. राजेन्द्र सिंह उर्फ रज्जू भैया के पैत्रिक क्षेत्र में नव निर्मित रज्जू भैया सैनिक स्कूल में पर्यावरण आपातकाल की स्थिति चिंतन शिविर का आयोजन कर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। इस चिंतन शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में ग्रीनमैन श्री विजय पाल बघेल को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। श्री बघेल ने इस अवसर पर प्रेरणादायक उद्बोधन दिया और युवा शक्ति के साथ सघन पौधारोपण किया। साथ ही आयोजक और प्रतिभागियों के प्रति हरित आभार प्रकट किया।  विद्यालय प्रबंधतंत्र व श्यामलाल कालेज की एनएसएस की इकाई के साथ सैनिक स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया तथा रोपित पौधों को गोद लेकर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी ली। ज्ञात हो कि विद्यालय प्रांगण को हरा-भरा करने का वीड़ा उठाया गया है। 

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें