अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सुभाष मार्ग की 100 फीट चौड़ाई के विरोध में आधे घंटे ब्लैकआउट

Share

इंदौर

स्मार्ट सिटी द्वारा सुभाष मार्ग की 100 फीट चौड़ाई को लेकर डाली गई सेंट्रल लाइन के विरोध में रहवासियों और व्यापारियों ने शुक्रवार शाम आधे घंटे का ब्लैकआउट किया। शाम 7.30 से 8 बजे तक घर-प्रतिष्ठानों की लाइट बंद रख रोड की चौड़ाई 80 फीट रखने की मांग की।

रहवासियों ने इमली बाजार चौराहे से जिंसी चौराहे तक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। इसके बाद स्टॉल लगाकर राहगीरों से दस्तखत करवाए। रहवासियों का दावा है कि पांच हजार से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर कर रोड की चौड़ाई 80 फीट रखने की मांग की। रहवासियों ने बताया शनिवार को वे सांसद और विधायक के जरिए मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे।

विधानसभा में उठा मुद्दा

सुभाष मार्ग सड़क चौड़ीकरण का मामला विधायक संजय शुक्ला ने विधानसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि 100 फीट सड़क चौड़ीकरण का रहवासी विरोध कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें राहत देकर 80 फीट चौड़ी सड़क बनाई जाए। उन्होंने सफाई कर्मियों को स्थाई करने की मांग का मुद्दा भी उठाया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें