अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*हर्ष गोयनका ने शेयर की आधे खाए हुए टोस्ट की तस्वीर, आकार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चेहरे जैसा*

Share

सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें खूब देखी होंगी। लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसी तस्वीर घूम रही है, जिसे देखकर तमाम यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। दरअसल, यह तस्वीर भारतीय उद्योगपति हर्ष गोयनका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट की है, जो शुरुआत में आपके लिए किसी पहेली से कम नहीं।

हर्ष गोयनका का नाम तो सुना ही होगा…। वह एक मशहूर उद्योगपति है, जो अपनी X पोस्ट के लिए भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। हाल ही, उन्होंने आधा खाए हुए टोस्ट की एक तस्वीर पोस्ट की, जो इंटरनेट पर इस कदर वायरल हो गई कि खबर लिखे जाने तक पोस्ट को लाखों व्यूज मिल गए! कमाल की बात यह है कि लोग भी इस पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

इस तस्वीर को 16 अगस्त के दिन शेयर करते हुए गोयनका (@hvgoenka) ने लिखा – मैं टोस्ट खा रहा था और तभी मुझे कुछ नजर आने लगा… क्या आप भी उसे देख पा रहे हैं? दरअसल, कुछ देर तक तो तस्वीर देखकर आप समझ नहीं पाएंगे कि आखिर इसमें ऐसा क्या खास है। लेकिन जैसे ही आप तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो आपको उसमें ब्राउन क्रस्ट और किनारों का आकार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चेहरे जैसा लगेगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें