अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

क्या पाकिस्तान की सेना ने पीएम इमरान खान को सत्ता से ‘आउट’ करने की लिख ली है स्क्रिप्ट?

Share

जनरल बाजवा और ISI चीफ से मुलाकात के बाद इमरान खान ने रद्द किया राष्ट्र के नाम संबोधन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में सियासी पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। खबर आ रही है कि इमरान खान आज कुछ देर में देश के संबोधित कर सकते हैं। अटकलें हैं कि वह इस्तीफा देंगे या आपातकाल की घोषणा करके सभी को चौंका सकते हैं। इमरान खान के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर डिबेट से पहले इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इमरान खान के सहयोगी दल MQM ने कैबिनेट से इस्तीफा देकर विपक्ष के मोर्चे से हाथ मिला लिया है। पाकिस्तान की सियासी उथल-पुथल और इमरान खान के संभावित ‘इस्तीफे’ से जुड़ी हर अपडेट आप इस खबर में पढ़ सकते हैं-

इमरान खान ने रद्द किया राष्ट्र के नाम संबोधन
खबर आ रही है कि इमरान खान ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन को रद्द कर दिया है। कुछ देर पहले पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल बाजवा और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के डीजी इमरान खान के घर उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे। मीडिया से बात करते हुए पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख रशीद ने बुधवार को कहा कि इमरान खान आज देश को संबोधित करेंगे। वहीं पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने इमरान खान के इस्तीफे की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगे। चौधरी ने खान का बचाव करते हुए कहा कि वह आखिरी बॉल तक लड़ते रहेंगे।

2018 का चयन एक साजिश थी : बिलावल भुट्टो जरदारी
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने बुधवार को पाकिस्तान नेशनल असेंबली में MQM के खालिद मकबूल सिद्दीकी और एलओपी शहबाज शरीफ के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। भुट्टो ने कहा कि 2018 में चुनाव के नाम पर चयन पूरे पाकिस्तान के खिलाफ एक साजिश थी। उन्होंने कहा कि शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री को इस्तीफा देने की सही चुनौती दी है। हम समझते हैं कि प्रधानमंत्री ने अभी तक ऐसी कोई जिम्मेदारी नहीं दिखाई है। लेकिन उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा है, वह अब प्रधानमंत्री नहीं हैं।

क्या पाकिस्तान की सेना ने पीएम इमरान खान को सत्ता से ‘आउट’ करने की तैयारी पूरी कर ली है? बुधवार को पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा की इमरान खान से मुलाकात के बाद यह कयास लगने लगे हैं। इमरान खान को लेकर चर्चा है कि वह आज अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। अब बाजवा की उनसे मुलाकात के बाद यह बात और तेजी से कही जाने लगी है। कमर जावेद बाजवा को इस्लामाबाद में इमरान खान के घर पहुंचते हुए देखा गया है। इस दौरान उनके साथ आईएसआई के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम भी साथ थे। बता दें कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के नेतृत्व वाले विपक्ष की ओर से लगातार इमरान खान से इस्तीफे की मांग की जा रही है।

इमरान खान को 'आउट' करने की लिख ली गई है स्क्रिप्ट? इस्तीफे की चर्चा के बीच मिले कमर जावेद बाजवा

इमरान खान सरकार के खिलाफ पाक संसद में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया है, जिस पर 3 अप्रैल को वोटिंग होने वाली है। इस बीच इमरान खान आज पाकिस्तान की अवाम को संबोधित करने वाले हैं और कहा जा रहा है कि इस दौरान वह अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। बता दें कि आज सुबह ही मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान ने इमरान खान सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। यही नहीं दोपहर होने तक एक और सहयोगी दल बलूचिस्तान अवामी पार्टी ने भी समर्थन वापस लेने का ऐलान कर दिया। अवामी पार्टी के नेता खालिद मागसी ने कहा कि हम इमरान खान की सरकार से समर्थन वापस लेते हैं।

समर्थन वापस लेने के बाद MQM के नेताओं ने इमरान सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। एमक्यूएम के नेता फारूग नसीम ने इमरान खान को भेजे अपने इस्तीफा में लिखा, ‘जैसा कि हमारी पार्टी के मुखिया डॉ. खालिद मकबूल सिद्दीकी ने आदेश दिया है, मैं कानून मंत्री के पद से इस्तीफा देता हूं।’ बता दें कि इमरान खान सरकार को सत्ता में बने रहने के लिए 342 सीटों वाली संसद में 172 सांसदों का समर्थन चाहिए, लेकिन अब उसके पास 164 सांसदों का ही समर्थन बचा है। ऐसे में उनकी सरकार पर संकट के बादल छाए दिखते हैं और आने वाले कुछ दिन पाकिस्तान के सियासी हालात के लिए बेहद अहम हैं। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें