अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

साथ रहे हैं, साथ रहेंगे

Share

मुनेश त्यागी

जाति धर्म पर नही लड़ेंगे
साथ रहे हैं, साथ रहेंगे,
आपस में दुश्मनी, नफरत
नहीं करेंगे, नही करेंगे।

शोषण, अन्याय, छलकपट
अब नही करेंगे, नही सहेंगे,
आपस में ही टांग खिंचाई
बहुत करी है,अब नही करेंगे।

अलग अलग नही अब
मिलके रहें हैं, मिलके रहेंगे,
बहुत रह लिए बंट बंटकर हम
अब ना बंटेंगे,अब ना बंटेंगे।

बहुत लडाया है दुश्मन ने
अब ना लड़ेंगे, अब ना लड़ेंगे,
बहुत सहा अपमान,बेइज्जती
अब ना सहेंगे,अब ना सहेंगे।

आओ सारे मजदूर किसानों
हाथ पकड़कर, साथ चलेंगे,
साथ रहे हैं, साथ रहेंगे
साथ चले थे, साथ चलेंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें