अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मुंबई में भारी बार‍िश, लोकल ट्रेन सेवा रोकी

Share

मुंबई
मुंबई में लगातार रुक-रुककर भारी बारिश हो रही है। वहीं मौसम व‍िभाग ने मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। इस बीच बुधवार को भारी बार‍िश के चलते उम्‍बेरमाली रेलवे स्टेशन और कसारा के बीच मुंबई लोकल ट्रेन सेवा रोक दी गई। पटरियों पर पानी भरने के कारण इगतपुरी और खारदी के बीच भी ट्रेन सेवा अस्थायी रूप से रोक दी गई है।

मध्य रेलवे के सीपीआरओ शिवाजी सुतार ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रनों में पुणे-दरभंगा स्पेशल और सीएसएमटी-वाराणसी स्पेशल का समय बदलना पड़ा। मंगलवार रात से बुधवार रात दस बजे तक कसारा में 207 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई। इसमें से 45 मिमी बीते एक घंटे में हुई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में बुधवार को सुबह आठ बजे के बाद दस घंटे के भीतर 68.72 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में 58.75 मिमी और 58.24 मिमी बारिश दर्ज की गई। बुधवार दोपहर में बारिश कुछ कम हुई थी लेकिन रात में फिर से तेज हो गई।

मुंबई में बार‍िश को लेकर रेड अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताते हुए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने महाराष्ट्र के पूर्वी विदर्भ क्षेत्र भंडारा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, यवतमाल समेत इस क्षेत्र के अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बताया कि यहां भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें