अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

विधानसभा गेट पर खालिस्तानी का झंडा लगाए जाने के बाद हाई अलर्ट पर हिमाचल 

Share
 विधानसभा गेट पर खालिस्तानी का झंडा लगाए जाने के बाद हाई अलर्ट पर हिमाचल पुलिस, बार्डर सील

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के गेट के बाहर खालिस्तान का झंडा लगाने को लेकर हिमाचल प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस ने अंतराज्यीय सीमा से लगी सभी सीमाओं को सील कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के डीजीपी ने पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है एडीजीपी-सीआईडी, डीआईजी रेंज और जिला एसपी को हिमाचल से लगी सभी सीमाओं को सील करने का आदेश जारी कर दिया गया है। इसके अलावा पुलिस को होटल और सराय की जांच करने का भी आदेश दिया गया है। 

इसके अलावा डीजीपी ने स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट (SsUs), बम निरोधक दस्ता और क्विक रिएक्शन टीम (QRTs) को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है। इन्हें बस स्टेशनों, टाउन, सरकारी इमारतों और राष्ट्रीय इमारतों की सुरक्षा पुख्ता करने का आदेश दिया गया है। 

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक विधानसभा गेट पर खालिस्तानी झंडा लगाने को लेकर पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है उसमें मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर गुरपतवंत सिंह पन्नू का नाम है। गुरपतवंत सिख फॉर जस्टिस का सदस्य है। पुलिस ने इस मामले में दर्ज एफआईआर में धारा 153ए, 153बी, के अलावा यूएपीए की धारा 13 भी लगाई है।

गौरतलब है कि रविवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाहर मेन गेट और दीवारों पर खालिस्तान का झंडा लगा हुआ पाया गया था। पुलिस ने तुरंत उसे उतार दिया था। पुलिस ने शक जताया था कि ये काम किसी सिख टूरिस्ट ने किया है। कांगड़ा के एसपी कुशल शर्मा के मुताबिक विधानसभा के मेन गेट और दीवारों पर खालिस्तान का झंडा लगाने का काम या तो देर रात किया गया या फिर सुबह जल्दी किया गया था। जिसे पुलिस ने तुरंत उतार दिया था। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें