अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

दिल्ली में बवाल के बीच हरकत में गृह मंत्रालय, अमित शाह की आला अधिकारियों संग उच्चस्तरीय बैठक

Share

नई दिल्ली 

दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड में मचे बवाल के बीच मंगलवार शाम को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उच्चस्तरीय बैठक की। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में गृह मंत्रालय के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में दिल्ली की कानून व्यवस्था पर चर्चा हुई।

मालूम हो कि केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच किसानों ने आज ट्रैक्टर परेड निकाली थी, जिसके लिए उनके और पुलिस के बीच में रूट को लेकर सहमति बनी थी। हालांकि, परेड निकाल रहे किसानों का एक गुट निर्धारित रूट से अलग चला गया। किसान लाल किले के ऐतिहासिक स्मारक तक पहुंच गए, जहां उन्होंने अपने झंडे लगा दिए। लाल किले पहुंचे प्रदर्शनकारी उस ध्वज-स्तंभ पर भी अपना झंडा लगाते दिखे जिसपर प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस के दिन राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। इन प्रदर्शनकारियों में ‘निहंग’ भी शामिल थे।

बाद में, पुलिस ने लालकिला परिसर को खाली कराने के लिए लाठीचार्ज किया। इससे पहले लगातार उद्घोषणा की जा रही थी कि प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से लालकिले से हट जाएं। वहीं, इससे पहले प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर परेड के निर्धारित मार्ग से हटकर आईटीओ पहुंच गए। जब उन्होंने वहां से लुटियंस क्षेत्र की ओर बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।


Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें