मंत्री विजय शाह आज देंगे पद से इस्तीफा
विरेंद्र भदोरिया
भारतीय सेना के अतुल्य शौर्य व पराक्रम की प्रतीक बन चुकी मध्यप्रदेश की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी के लिए एक मंत्री द्वारा की गई बेहद अपमानजनक टिप्पणी से आज पूरा देश आहत और गमगीन है।
इस दुर्भाग्यपूर्ण मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति श्री अतुल श्रीधरन जी ने मंत्री कुंवर विजय शाह जी के विरुद्ध चार घंटे के भीतर एफआईआर दर्ज कर न्यायालय को सूचित करने का आदेश दिया है।

सत्ता पार्टी के गालीबाज नेताओं के हौसले अब इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे अब अपनी जान हथेली पर रखकर देश की रक्षा करने वाले सैन्य अधिकारियों को भी अपमानित करने लगे हैं। राजनीतिक विरोधी तो इन बदजुबान नेताओं को उन्हीं की भाषा में जवाब दे सकते हैं, लेकिन कठोर अनुशासन से आबद्ध सैनिक अपने वैयक्तिक अपमान पर मुंह नहीं खोल सकता है, इसलिए उनके मान सम्मान की रक्षा का उत्तरदायित्व पूरे देश और सरकार का है।
यह बड़े दुर्भाग्य का विषय है कि भाजपा हाईकमान द्वारा संबंधित मंत्री को माफी मांगने का निर्देश देकर इस गंभीर मामले का पटाक्षेप करने का प्रयास किया गया। मंत्री जी की बड़ी बेशर्मी से हंसते हुए माफी मांगने की वायरल तस्वीरों ने जनमानस को और अधिक उद्वेलित कर दिया है।
हम भारत के लोग अपनी बहादुर बेटी के सम्मान की रक्षा न कर पाने के लिए क्षमा प्रार्थी हैं।
माननीय न्यायमूर्ति श्री अतुल श्रीधरन जी को कोटि कोटि सैल्यूट। सर, आप जैसे महान न्यायाधीशों के कारण ही न्याय के मंदिरों पर देश का भरोसा आज भी कायम है।
मंत्री विजय शाह पर FIR के आदेश, आज देंगे पद से इस्तीफा
मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह की अब मुश्किले बढ़ गई है। जबलपुर हाइकोर्ट ने मंत्री शाह पर कर्नर सोफिया कुरैशी को लेकर की गई टिप्पणी के चलते BSS 122 & 196 Ipc के तहत मामला दर्ज करने का आदेश जारी किया है। हाई कोर्ट ने डीजीपी को BNS की धारा 196 & 197 के तहत एफआईआर करने के निर्देश दिए है। वही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मंत्री शाह के खिलाफ मामला दर्ज करने पुलिस थाने पहुंचे है।
मंत्री शाह देंगे इस्तीफा?
कोर्ट से मंत्री शाह पर मामला दर्ज करने के आदेश के बाद से माना जा रहा है कि शाह आज रात तक मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते है। वही कर्नल सोफिया कुरैशी के भाई ने कहा है कि मामले को पीएम मोदी संज्ञान में ले। इसके अलावा मंत्री शाह के बयान का मामला दिल्ली बीजेपी आलाकमान तक पहुंच गया है। संभावना है कि जल्द ही मंत्री विजय शाह इस्तीफा दे सकते है।
जेपी नड्डा ने मांगी रिपोर्ट
मामले को लेकर दिल्ली तक बहस छीड़ गई है। कांग्रेस लगातार मामले को लेकर विजय शाह को मंत्री पद से हटाने की मांग कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शाह को मंत्री पद से हटाने की मांग कर चुके है। वही बीजेपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य संगठन से मामले की रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट आने के बाद बीजेपी कड़ा रूख अपना सकती है।
मंत्री शाह का विवादित बयान
आपको बता दें कि मंत्री विजय शाह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर टिप्पणी की थी। हालांकि बाद में मंत्री शाह ने माफी मांग ली थी। मंत्री शाह के बयान को लेकर कांग्रेस ने कहा था कि यह बयान महिलाओं का अपमान है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री शाह ने अपने बयान में कहा था कि उन्होंने कहा था कि पाकिस्तानियों ने हमारे देश के लोगों के कपड़े उतारे, लेकिन हमने उनकी समाज की बहन (कर्नल सोफिया कुरैशी) को भेजकर उनकी ऐसी तैसी करवा दी। शाह ने आगे कहा था कि ‘आतंकियों ने कहा था मोदी को बताना कि उन्होंने हमारे हिंदुओं को मारा और उनके कपड़े उतारे। इसलिए मोदी ने उनकी बहन को हमारी सेना के जहाज में भेजा, ताकि वह उन्हें सबक सिखा सके।





