भोपाल
मध्यप्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे हो गए है। शुक्रवार को रतलाम देश का सबसे तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 45.5 डिग्री दर्ज किया गया। इस सीजन में पहली बार तापमान इतना ज्यादा पहुंचा है। राजस्थान के बाड़मेर में 45.7 डिग्री और गुजरात के अहमदाबाद (एयरपोर्ट) पर तापमान 45.6 डिग्री रहा।
एमपी में रतलाम के बाद शाजापुर, धार और टीकमगढ़ भी जमकर तपे। यहां तापमान 43 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। यहां हीट वेव यानी गर्म हवाएं चलीं। दमोह, गुना, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, सागर, खजुराहो, नर्मदापुरम, नौगांव, नरसिंहपुर, रायसेन समेत प्रदेश के 27 शहरों में पारा 40 डिग्री से ज्यादा रहा। धार में 43.9, शाजापुर में 43.6 और टीकमगढ़ में टेम्प्रेचर 43 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर में तापमान 42.6 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, भोपाल, इंदौर और जबलपुर में भी 40-41 डिग्री के बीच में तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राजस्थान-गुजरात में टेम्प्रेचर तेजी से बढ़ रहा है। यहां से गर्म हवाएं मध्यप्रदेश में आ रही हैं। इस कारण इन राज्यों से सटे एमपी के जिलों में गर्मी बढ़ गई है। आने वाले दिनों में टेम्प्रेचर और भी बढ़ेगा।
राजस्थान से गर्म हवाएं आ रहीं, इस कारण गर्मी बढ़ी
सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि इन दिनों राजस्थान में तापमान बढ़ा हुआ है। कई शहर में पारा 43-44 डिग्री से भी ज्यादा है। हवाओं का रुख भी दक्षिण-पूर्वी से बदलकर उत्तर-पश्चिमी हो गया है। इस कारण सटे मध्यप्रदेश के जिलों में गर्मी बढ़ गई है। राजस्थान में गर्मी बढ़ने की वजह अभी कोई वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का एक्टिव नहीं होना है। यही हाल गुजरात के शहरों के भी है। वर्तमान में वहां पर भी लू जैसी स्थिति है। यानी, सबसे ज्यादा गर्म शहरों में हीट वेव चलने लगी है। 15 मई तक दोनों राज्यों में लू चलेगी।
एमपी में पारा 44 डिग्री तक पहुंचा, 22 शहरों में ज्यादा गर्मी
सबसे पहले मध्यप्रदेश की बात…। यहां पारा 44 डिग्री के पार पहुंच चुका है। गुरुवार को भोपाल-इंदौर में सीजन में पहली बार तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया। रतलाम सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, धार में तापमान 44 डिग्री रहा। भोपाल में 41.4, इंदौर में 41.4, ग्वालियर में 40.3 और जबलपुर में 40 डिग्री तापमान रहा। उज्जैन, गुना समेत प्रदेश के 22 शहरों में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहा। सीजन में पहली बार इतनी गर्मी रही है।
राजस्थान का बाड़मेर-जैसलमेर सबसे गर्म
राजस्थान के बाड़मेर में गुरुवार को तापमान 44.4 डिग्री रहा। जैसलमेर में पारा 44.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, जोधपुर, कोटा, बीकानेर, अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, श्रीगंगानगर, उदयपुर में पारा 40 से 43 डिग्री के बीच रहा। जिन शहरों में तापमान 44 डिग्री से ज्यादा रहा, वहां गर्म हवाओं का असर भी देखने को मिला।
गुजरात में भी गर्मी दिखा रही तेवर
गुजरात में भी गर्मी तेवर दिखा रही है। 11 मई के तापमान की बात करें तो कई शहरों में पारा 43-44 डिग्री के बीच रहा। जूनागढ़ में 44.6 और अमरेली में पारा 44 डिग्री रहा। वहीं, अहमदाबाद, बड़ौदा, भुज, छोटा उदयपुर, दहोद, डंग, गांधीनगर, जामनगर, नर्मदा, पंचमहल, पोरबंदर, राजकोट, सूरत आदि शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा ही है।
MP में अब बारिश, आंधी-ओलावृष्टि नहीं
मध्यप्रदेश में वेदर ड्राई (शुष्क) हो गया है। इस कारण गर्मी के तेवर तीखे हो रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तेवर और भी तीखे होंगे। मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि प्रदेश में अभी कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है। इस कारण वेदर ड्राई है। 12 मई से एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस जरूर एक्टिव हो रहा है, लेकिन यहां इसका असर नहीं रहेगा। तूफान ‘मोचा’ का असर भी प्रदेश में देखने को नहीं मिलेगा। 15 मई के बाद प्रदेश के ज्यादातर शहरों में हीट वेव भी चल सकती है।
भोपाल-इंदौर में पहली बार तापमान 41 डिग्री पार; 22 जिलों में 40 डिग्री से ज्यादा टेम्प्रेचर
मध्यप्रदेश में अब टेम्प्रेचर का टॉर्चर दिखने लगा है। पिछले तीन दिनों से गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को रतलाम और धार प्रदेश के सबसे गर्म शहर रहे। यहां पारा 44 डिग्री के पार जा पहुंचा। भोपाल और इंदौर में इस सीजन में तापमान पहली बार 41 डिग्री क्रॉस कर गया है। प्रदेश के 22 जिलों में 40 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है।
प्रदेश के प्रमुख शहरों भोपाल में 41.4, इंदौर में 41.4, ग्वालियर में 40.3 और जबलपुर में 40 डिग्री तापमान रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और भी तीखे रहेंगे।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 15 मई से पहले प्रदेश के सभी शहरों में तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा। ग्वालियर, खजुराहो, सागर और खंडवा सबसे ज्यादा तपेंगे। यहां तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, ज्यादातर इलाकों में हीट वेव यानी गर्म हवाएं भी चलेंगी। प्रदेश में तूफान ‘मोचा’ और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का असर नहीं रहेगा। मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि आसमान साफ होने से धूप सीधे जमीन पर पड़ रही है। इस कारण गर्मी का अहसास ज्यादा हो रहा है।
अभी सिस्टम एक्टिव नहीं
मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि मध्यप्रदेश में अभी कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है। इस कारण वेदर ड्राय यानी शुष्क है। आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही रहेगा। धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी। 14-15 मई के बाद ग्वालियर, सागर, खजुराहो और खंडवा में दिन का तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान है। यहां हीट वेव भी चलेगी।ये तस्वीर मंदसौर की है। यहां एक शख्स ने तेज धूप से बचने के लिए सीमेंट के पाइप का सहारा लिया।
12 मई से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव, लेकिन ज्यादा असर नहीं
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि प्रदेश में 12 मई से एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है, लेकिन यहां इसका असर नहीं रहेगा। तूफान ‘मोचा’ का असर भी प्रदेश में देखने को नहीं मिलेगा। इस कारण गर्मी का असर बढ़ा हुआ रहेगा।उज्जैन में लड़कियां धूप से बचने के लिए चेहरे पर स्कार्फ बांधकर निकली। गर्मी से राहत पाने के लिए आइसक्रीम खाते भी नजर आई।
हीट वेव का असर चंबल-ग्वालियर में ज्यादा
40 से 42 डिग्री तक तापमान पहुंचने के बाद हीट वेव यानी गर्म हवाएं चलने लगती हैं। ज्यादातर शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार ही है। यहां तापमान बढ़ने के बाद हीट वेव भी चलेगी। चंबल और ग्वालियर संभाग में इसका असर ज्यादा रहेगा।गुना में गर्मी से बचने के लिए लोग कपड़े का सहारा लेते नजर आए।
इन शहरों में तापमान सबसे ज्यादा
रतलाम, धार और खजुराहो में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। दमोह, गुना, नौगांव, नर्मदापुरम व टीकमगढ़ में भी तेवर तीखे हैं। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, रीवा, सीधी, सागर, खंडवा, खरगोन, रायसेन, सतना, शिवपुरी, उज्जैन, नरसिंहपुर और बैतूल में भी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है।सागर में तेज धूप से बचने के लिए महिलाएं छाता लेकर जाती नजर आई।
प्रदेश में कई शहरों की रातें भी गर्म
दिन के साथ कई शहरों में रातें भी गर्म है। नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, खरगोन, रतलाम, दमोह, नरसिंहपुर, नौगांव, सागर, सिवनी, सीधी, टीकमगढ़ में पारा 23 डिग्री से ज्यादा चल रहा है। यहां आने वाले समय में पारा 25 डिग्री तक पहुंच जाएगा।




