कर्नाटक की 224 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना में कांग्रेस बड़ी जीत की ओर है। पार्टी यहां पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। इस बीच कांग्रेस में जीत के जश्न की तस्वीरें सामने आ रही हैं।
‘दक्षिण के द्वार’ को किया फतह‘- दक्षिण के द्वार’ में मिली इस जीत से कांग्रेस उत्साहित है। इस मौके पर पार्टी चीफ मल्लिकार्जुन खरगे ने रणदीप सुरजेवाला का मुंह मीठा कराया।
खरगे के लिए इस जीत के मायने- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के लिए यह जीत काफी मायने रखती है। वह कर्नाटक से ही ताल्लुक रखते हैं।
कर्नाटक में कांग्रेस का आंकड़ा देखिए- कांग्रेस कर्नाटक में 114 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है जबकि 22 सीटों पर आगे चल रही है।
कांग्रेस नेताओं का भाईचारा- जीत की खुशी में कांग्रेस नेताओं ने जबरदस्त भाईचारा दिखाया। पार्टी के राज्य प्रभारी रणदीप सुरजेवाला के कंधों पर काफी जिम्मेदारी थी।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चलाई गदा- बेंगलुरु में कांग्रेस वर्करों ने जीत की खुशी में आतिशबाजी की और गदा लेकर जश्न मनाया।
लोक कलाकारों ने मनाई खुशी- कर्नाटक में कांग्रेस की खुशी में बेंगलुरु में लोक कलाकारों ने भी प्रदर्शन किया।
कांग्रेस को मिला बजरंग बली का आशीर्वाद!- कर्नाटक की जीत का जश्न असम में भी मनाया गया। यहां एक कांग्रेस वर्कर ने हनुमान के वेशभूषा में खुद को तैयार कर बजरंग बली के नारे लगाए।
कर्नाटक की जीत के कई रंग- बेंगलुरु में कांग्रेस की जीत के कई रंग देखने को मिले। पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोक कलाकारों के साथ जश्न मनाया।
कांग्रेस की विमिन आर्मी का जश्न- कर्नाटक में कांग्रेस की जीत की खुशी में महिला कार्यकर्ताओं ने भी खूब जश्न मनाया।
कर्नाटक की जीत से गदगद राहुल गांधी- राहुल गांधी ने कर्नाटक की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खुल गई।
डीके शिवकुमार के लिए यह जीत खास है- कर्नाटक में कांग्रेस की जीत में प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार की बड़ी भूमिका रही।




