इंदौर दहल उठा है. इंदौर की सुबह बहुत दर्दनाक रही. इंदौर के बंगाली चौराहे के पास एक कॉलोनी में उस वक्त चीख-पुकार मची, जब घर में आग लग गई. इस भीषण आगजनी में सात लोग जिंदा जल गए. घर में लगी यह आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. जब आग लगी तब सुबह तीन से चार बजे का वक्त था. उस वक्त लोग गहरी नींद में थे. आग लगते ही जोरदार धमाके हुए. पूरा मकान हिल गया और आग का गोला बन गया. किसी तरह तीन लोग अपनी जान बचाने में सफल रहे. मगर सात लोग काल के गाल में समा गए. अगर एक गलती नहीं हुई होती तो शायद सबकी जान बच जाती और बड़ा हादसा होने से भी बच जाता.
इंदौर में बुधवार तड़के बड़ा हादसा हो गया. इंदौर के बंगाली चौराहे के पास एक कॉलोनी में अचानक आग लगने से चीख-पुकार मच गई. एक घर में आग लगने से सात लोग जिंदा जलकर मर गए. दरअसल, रात में घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार को चार्जिंग पर लगाया गया था. देर रात से चार्जिंग चल रही थी. अचानक चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हो गया और कार तुरंत आग का गोला बन गई.
सबसे पहले जानते हैं कि इंदौर कैसे दहला है. घटना बुधवार तड़के करीब 3-4 बजे की है. बंगाली चौराहे के पास एक कॉलोनी में में यह हादसा हुआ. आग की वजह भी तुरंत सामने आ गई. आग लगने की वजह है शॉर्ट सर्किट. वह भी ईवी कार की चार्जिंग के दौरान. जी हां, अगर रात भर EV यानी इलेक्ट्रिक व्हिकल को चार्ज में नहीं लगाया होता और शॉर्ट सर्किट नहीं होता तो शायद यह आग ही नहीं लगती.
कैसे लगी आग
दरअसल, पुगलिया परिवार में यह लाशें बिछी हैं. इस परिवार ने घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार को चार्जिंग पर लगाया था. मंगलवार रात से ईवी की चार्जिंग चल रही थी. चार्ज में लगाकर सभी सो गए थे. अचानक बुधवार तड़के तीन-चार बजे के आसपास चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हो गया. इलेक्ट्रिक कार तुरंत आग का गोला बन गई. आग तेजी से घर की ओर फैल गई और घर के अंदर रखे गैस सिलेंडरों तक पहुंच गई. इसके बाद जो धमाके हुए, उसका शोर पूरे इंदौर शहर में सुनाई दिया.
कैसे धमाकों से दहला इंदौर
जी हां, ईवी चार्जिंग वाले प्वाइंट से लगी यह आग देखते ही देखते घर में रखे गैस सिलेंडरों तक पहुंच गई. इसके बाद एक के बाद एक जोरदार धमाके से फट गए. धमाके इतने तेज थे कि पूरा इलाका दहल गया. घर का एक हिस्सा ढह गया. अंदर सो रहे लोग सोते ही रह गए और किसी को संभलने का भी मौका नहीं मिला. बताया जा रहा है कि इस परिवार में कोई फंक्शन था. इसके कारण कई रिश्तेदार आए थे.
7 लोग जिंदा जलकर मरे
बहरहाल, इस हादसे में अब तक 7 लोगों की जलकर मौत हो चुकी है. ये लोग जिंदा ही आग में जल गए. वहीं 3 लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचा ली, लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को निकलने का मौका ही नहीं मिला. संकरी गलियों और तेज लपटों की वजह से फायर ब्रिगेड को भी राहत कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. घर में लगी आग बुझाने की कोशिश जारी है.
प्रशासन मौके पर मौजूद
इस बीच पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट और गैस सिलेंडर का विस्फोट मुख्य कारण लग रहा है. इलेक्ट्रिक कार की बैटरी में भी आग लगने की आशंका जताई जा रही है. पूरे मामले की जांच चल रही है. इंदौर के लोग इस हादसे से काफी सदमे में हैं






Add comment