विश्व में बढ़ते युद्धों, सैन्य आक्रामकता और उससे उत्पन्न मानवीय संकट के विरोध में इंदौर के रीगल चौराहा पर एक विशाल मानव-श्रृंखला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय शांति एवं एकजुटता संगठन तथा विभिन्न श्रमिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।मानव-श्रृंखला का नेत्रत्व अरविंद पोरवाल, श्यामसुंदर यादव, सोहनलाल शिंदे आदि ने किया प्रदर्शन में प्रमुख रूप से राहुल निहोरे, प्रमोद नामदेव, चुन्नीलाल वाधवानी, रुद्रपाल यादव, सुशीला यादव, रामस्वरूप मंत्री, लक्ष्मीनारायण पाठक, हरनामसिह, कृष्ण बर्वे, सहित बड़ी सख्या में लोग शामिल थे
मानव-श्रृंखला में बड़ी संख्या में नागरिकों, मजदूर-कर्मचारियों, छात्रों, युवाओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर विश्व शांति, मानवता और देशों की संप्रभुता की रक्षा के पक्ष में अपनी एकजुटता व्यक्त की।
कार्यक्रम के सह-आयोजकों में इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, टीयूसीसी, सेवा, एआईसीसीटीयू, एलडीएफ और यूटीयूसी शामिल थे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्व का वातावरण अत्यंत चिंताजनक होता जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में जारी युद्ध और सैन्य टकराव ने लाखों निर्दोष नागरिकों के जीवन को संकट में डाल दिया है। युद्ध और सैन्यीकरण की यह प्रवृत्ति न केवल मानव जीवन के लिए घातक है, बल्कि वैश्विक शांति, आर्थिक स्थिरता और मानव विकास के लिए भी गंभीर खतरा है।


मानव-श्रृंखला के माध्यम से प्रतिभागियों ने मांग की कि विश्व के विभिन्न हिस्सों में चल रहे युद्धों और सैन्य आक्रमणों को तत्काल रोका जाए तथा अंतरराष्ट्रीय विवादों का समाधान संवाद और कूटनीतिक प्रयासों के माध्यम से किया जाए। साथ ही भारत सरकार से भी अपेक्षा व्यक्त की गई कि वह विश्व शांति और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाए।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने युद्ध के विरुद्ध और विश्व शांति के पक्ष में जनमत को और अधिक व्यापक बनाने का संकल्प लिया।






Add comment