अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

हिंदूवादी संगठनों का हंगामा:सांवेर और मानपुर में मवेशियों की दो पिकअप पकड़ी, चार पर कार्रवाई

Share

इंदौर

हिंदूवादी संगठनों ने बुधवार को दो इलाको में हंगामा किया। यहां पीछा कर दो वाहनों को पकड़ा और पुलिस को सौंपा। दोनों ही मामलों में पुलिस ने तीन लोगों पर कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहन जब्त किए है।

पहला मामला सांवेर का है। यहां धरमपुरी सहायता केंद्र के यहां हिंदूवादियों ने पिकअप गाड़ी नंबर MP 09 GA 9551 को पकड़ा था। इसमें करीब 9 केड़े भरे हुए थे। बाद में इन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में राजेश निवासी गुड़ बाजार, अजमद और शंकर निवासी धरमपुरी को पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मवेशियों को गौवंश के लिए लेकर जा रहे थे। मानुपर पुलिस ने भी गौवंश की जानकारी लगने पर एबी रोड़ वैष्णोदेवी मंदिर के सामने कार्रवाई करते हुए MP 09 CJ 0840 को पकड़ा था। पिकअप को मोनू निवासी गोकन्या ग्राम चला रहा था। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। हिंदू संगठन से जुड़े विमल दुबे की शिकायत पर मामले में कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक पिकअप में 5 मवेशी भरे हुए थे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें