अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

जम्हूरी सियासत के माफिक गम मौजू मिले मुझको

Share

सरल कुमार वर्मा

जम्हूरी सियासत के माफिक गम मौजू मिले मुझको
रहा इंसान हाशिए पर मुस्लिम हिन्दू मिले मुझको

गुजरे फांके में जिनके दिन उनके मसीहा के घर में
डाइनिंग टेबल के ऊपर सजे काजू मिले मुझको

तिमिर के साथ जिधर गए थे उजाले को तराशने वो
उसी रस्ते में रोशनी के कटे बाजू मिले मुझको

जिन्हे तुम ढूंढ़ते फिरते हो मंदिर और मस्जिद में
वो हर बच्चे के चेहरे में हंसते मौजू मिले मुझको

परेशान तुम हो यू कि इश्क में आंसू मिले तुमको
यहां समझा जिन्हे रहबर वो सब डाकू मिले मुझको

दुनिया में जो कुछ है वो सब मेहनत के दम पर है
“सरल” मेहनत को करते कोई न साधु मिले मुझको
सरल कुमार वर्मा
उन्नाव, यूपी
9695164945

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें