सूर्यदेव के मकर में आने से खरमास का समापन हो जाता है. इस साल 15 जनवरी को मकर संक्रांति से खरमास खत्म है. खरमास के बाद शुभ विवाह का पहला मुहूर्त 5 फरवरी को है. मीन में सूर्य के आने से फिर खरमास लगेगा. आइए जानते हैं अगले खरमास के लगने से पहले के 3 माह के विवाह और गृह प्रवेश मुहूर्त के बारे में.
गोचर करेंगे, इस वजह से खरमास 15 मार्च को लगेगा. ऐसे में आज हम आपको मकर संक्रांति से लेकर मीन संक्रांति के बीच 3 माह के शुभ मुहूर्त बता रहे हैं.
विवाह और गृह प्रवेश मुहूर्त 2026.
विवाह मुहूर्त जनवरी से मार्च 2026 तक
खरमास के खत्म होने के बाद शुभ विवाह का पहला मुहूर्त 5 फरवरी को प्राप्त हो रहा है. जनवरी में विवाह का कोई शुभ मुहूर्त नहीं है. फरवरी के महीने में 12 दिन शहनाई बजेगी. जिन लोगों को फरवरी में विवाह करना है, उनके लिए शुभ तरीखें 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25 और 26 हैं.
5 फरवरी: शुभ विवाह मुहूर्त: 07:07 ए एम से 07:06 ए एम, फरवरी 06
6 फरवरी: शुभ विवाह मुहूर्त: 07:06 ए एम से 11:37 पी एम
8 फरवरी: शुभ विवाह मुहूर्त: 12:08 ए एम से 05:02 ए एम, फरवरी 09
10 फरवरी: शुभ विवाह मुहूर्त: 07:55 ए एम से 01:42 ए एम, फरवरी 11
12 फरवरी: शुभ विवाह मुहूर्त: 08:20 पी एम से 03:06 ए एम, फरवरी 13
14 फरवरी: शुभ विवाह मुहूर्त: 06:16 पी एम से 03:18 ए एम, फरवरी 15
19 फरवरी: शुभ विवाह मुहूर्त: 08:52 पी एम से 06:55 ए एम, फरवरी 20
20 फरवरी: शुभ विवाह मुहूर्त: 06:55 ए एम से 01:51 ए एम, फरवरी 21





