अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

खेल रत्न का नाम बदला तो गोल्ड, अब क्या देश का नाम भी बदल देगेंः कांग्रेस सांसद

Share

रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा में आज कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस का पक्ष रखा. इस दौरान पत्रकारों के द्वारा खेल रत्न पुरस्कार पर पूछे गए सवाल पर सांसद ने कहा कि अगर नाम बदले जाने से स्वर्ण पदक की प्राप्ति हुई तो भारत देश का नाम बदल कर अमेरिका रख दिया जाए, जिससे भारत में राम राज्य वापस आए. वहीं सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार समूचे देश में गोडसे विचारधारा को स्थापित करना चाहती है.

केंद्र सरकार के द्वारा 2 दिनों पूर्व ही राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया गया था. जिसके अगले ही दिन टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत देश का नेतृत्व करने वाले नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक हासिल किया. सोशल मीडिया सहित राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं होने लगी कि नाम बदलने के तुरंत बाद ही स्वर्ण पदक मिलना अचरज का विषय है. जिस पर अब कांग्रेस पार्टी की ओर से अलग ही पक्ष सामने आ रहे हैं.

तो भारत का नाम अमेरिका कर दीजिये: सांसद

रीवा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल ने भारत देश तक का नाम बदल डालने की अनुशंसा कर दी. राज्यसभा सांसद ने कहा कि अगर किसी एक पुरस्कार का नाम बदले जाने से देश को स्वर्ण पदक मिला है तो फिर भारत देश का नाम बदल दीजिये. सांसद ने भाजपा की केंद्र सरकार पर जमकर आरोप लगाए और कहा कि सरकार समूचे देश में गोडसे की विचारधारा स्थापित करने के प्रयास में जुटी हुई है.

भाजपा के बस की बात नहीं: सांसद

सांसद ने कहा कि नाम बदलना भारतीय जनता पार्टी की फितरत हो गई है जिसके चलते अब खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदला गया है. इसके साथ ही राज्य सभा सांसद राजमणि पटेल ने बीते दिनों मध्य प्रदेश कैबिनेट के मंत्री विश्वास सारंग के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के कारण महंगाई आई है के बयान पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि अगर भाजपा के बस की बात कुछ नहीं है तो इन्हें शांति के साथ बैठ जाना चाहिए

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें