अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आप बिल्किस बानो के के साथ हो रहे अन्याय से… अन्दर तक हिले नहीं हैं…! तो आप कुछ भी हों….! .पर इंसान नहीं हैं…..!

Share

डॉक्टर हरीश कुमार सिंह

माफ कीजियेगा
अगर आप खुद को इन्सान
समझते हैं !
और आप बिल्किश बानो के
साथ हो रहे अन्याय से…
अन्दर तक हिले नही हैं…!
तो आप कुछ भी हों ..!
पर इन्सान नही हैं… !
खास कर महिलाएं
क्योंकि यह सिर्फ बिल्किश का केस नहीं है ,
यह सारी महिलाओं का केस है !
एक गर्भवती महिला की तीन साल की बच्ची की हत्या कर
न केवल बिल्किश बल्कि उसके परिवार
की तीन अन्य महिलाओं के साथ
11 दरिदों द्वारा सामूहिक रेप
किया गया हो !
जिस से उस का
गर्भपात हो गया हो !
उस के परिवार के सात सदस्यों की हत्या कर दी गई हो !
बमुश्कील सुप्रीम कोर्ट की दखल से केस रजिस्टर और बम्बई तबदला किया गया तब उन दरिंदों
को उम्र कैद की सजा हुई हो…!
पर 15 अगस्त 2022 को
जब लाल किले से मोदी जी
महिलाओं के सम्मान की बातें
हांक रहे थे !
उसी दिन मोदी जी की गुजरात
सरकार ने उन दरिंदो को जेल से छोड दिया गया हो ….!
बेशरम लोगों ने….!
उन दरिंदों….
उन बलात्कारियों को…
उन बलात्कारियों को…
और 7 बेगुनाहों के हत्यारों….
जेल से छूटने पर….
उनका स्वागत मिठाई खिलाकर कर रहे थे…!
उस गरीब परिवार पर फिर कोर्ट
में लड़ने की आर्थिक ताकत….
अब नहीं बची है….!
अभी तक यह केस केवल महिलाओं
का एक संगठन…
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति..
यह लड़ाई लड़ रही थी… ,
क्या यह समभाव नहीं है
कि निर्भया कांड की तरह..
एक जन आंदोलन छेड़ा जाये..
जिस में बिल्किश ही नहीं
बल्कि भविष्य में भी किसी भी
अबला, गरीब और दलित बेटी के साथ..
रेप करने वाले रेपिस्ट या दरिंदे को
ताउम्र जेल से छोड़ा न जाये…!
याद रखिए ऐसी दरिदंगी का
शिकार कोई भी हो सकता है…!
खास कर तब..!
जब ,
इंसाफ का अर्थ
बूल्डोजर हो गया हो…!

         - डॉक्टर हरीश कुमार सिंह, आगरा,उप्र संपर्क - 94114 64713

          संकलन - निर्मल कुमार शर्मा गाजियाबाद उप्र संपर्क - 9910629632

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें