इंदौर l इंदौर पुलिस ने आज कार्हुयवाही करते हुए ब्राण्डेड कपंनी के गैस रेग्यूलेटर अवैध रूप से बेचने का एक मामला उजागर करते हुए 56 नग गैस रेग्यूलेटर,05 कमर्शियल एवं घरेलू सहित एनी सामान जप्त किया l
मिली जानकारी के अनुसार कार्यवाही छोटी ग्वालटोली क्षेत्र मे नसीया रोड स्थित सरवटे बस स्टैण्ड के पास स्थित दुकान बुरहान एजेन्सी पर की गयी l क्राईम ब्रांच को सूचना मिली थी की छोटी ग्वालटोली क्षेत्र मे नसीया रोड स्थित सरवटे बस स्टैण्ड के पास स्थित दुकान बुरहान एजेन्सी से ब्राण्डेड कपंनी के गैस रेग्यूलेटर अवैध रूप से बेचने का कार्य किया जा रहा है ।जिस पर क्राईम ब्रांच एवं खाद्य विभाग के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर कार्यवाही कर आरोपी बुरहान एजेंसी संचालक 1.अली असगर पिता शब्बीर हुसैन निवासी खतीवाला टैंक, इंदौर को पकडा व दुकान मे रखे सामान के संबंध वैध लाईसेंस पूछते नही होना बताया।
आरोपी के द्वारा एच.पी. व इंडेन जैसी ब्राण्डेड कपंनी के गैस रेग्यूलेटर अवैध रूप से महंगे दामों पर बेचने के साथ-साथ आरोपी जनजीवन को खतरे मे डालते हुये, कमर्शियल गैस सिलेन्डर से गैस निकालकर छोटे घरेलू गैस सिलेंडर मे एसी मोटर मशीन द्वारा गैस भरकर बेचने का कार्य भी करता था। Indore:कोरोना अलर्ट :मंदिरों पर की जा रही है कोरोना जांच आरोपी के कब्जे से ब्राण्डेड कम्पनी के 56 नग गैस रेग्यूलेटर,05 कमर्शियल एवं घरेलू गैस सिलेंडर, गैस बदलने वाली 02 मोटर बैटरी मशीन एंव 05 एसी मोटर मशीन जप्त(कीमत करीब 50,000/- रूपये) कर आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधनिक कार्यवाही की गई। …





