अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

जेएनयू और बीएचयू पर भगवा रंग चढ़ाने की कुटिलतम् साजिश करने के निहितार्थ  

Share

-निर्मल कुमार शर्मा

कितने दु:ख और अफसोस के साथ यह लिखना पड़ रहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी अब इस देश के स्वतंत्र,गंभीर,न्यायोचित, लोकतांत्रिक तथा वैज्ञानिक चिंतन की उपलब्धियों को हासिल करनेवाले इस देश के तमाम विश्वविद्यालयों जैसे हैदराबाद,चंडीगढ़, वाराणसी,दिल्ली स्थित विश्वविद्यालयों के छात्र,छात्राओं,प्रोफेसरों,महिला प्रोफेसरों आदि लोगों के साथ अपने प्रक्षिशित गुंडों से बाकायदा हमले कर उनके पवित्र,पावन, देशहित और दुनिया के प्रगतिशील देशों के समकक्ष लाने के प्रयास और गंभीर चिंतन को भी बाधित करने के लिए भगवाकरण और प्राचीनतम् कुटिलतम् जातिगत् और धार्मिक कटुता आधारित दुर्नीतियों आधारित कुव्यवस्था को पूरे देश में प्रतिस्थापित करने के लिए पूरे दम-खम से प्रयासरत हैं !
अभी-अभी पिछले दिनों घटी घटनाओं में दिन-दहाड़े जेएनयू और बीएचयू जैसे लब्धप्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के कैंपसों में बाकायदा पुलिस बलों के सामने अपने बजरंग दल और श्रीराम सेना जैसे उग्रवादी संगठनों के प्रशिक्षित गुंडों द्वारा बुरी तरह हमला करके इन विश्वविद्यालयों के छात्रों की बात छोड़िए छात्राओं तक के सिर तक फोड़कर उन्हें लहूलुहान कर दिया गया है और वहां की छात्राओं के साथ अश्लीलता की पराकाष्ठा तक अमर्यादित व्यवहार किए गए हैं ! बात यहीं तक नहीं रूकी है,सोशल मीडिया पर वायरल एक विडियो में बीएचयू कैंपस में सरेआम एक गुंडा अपनी रिवॉल्वर के साथ एक छात्रा को अभद्र और गाली गलौज की भाषा में धमकाता हुआ नजर आ रहा है ! जब छात्राओं ने इसके विरोध में बीएचयू के वाइसचांसलर से व्यक्तिगत हस्तक्षेप करके इस अमर्यादित व्यवहार के दोषियों को दण्डित करने के लिए जब शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहीं थीं,तब उल्टा उन छात्राओं पर ही बर्बर तरीके से पुलिस बलों से लाठीचार्ज करवा दिया गया !
उक्त वर्णित अत्यंत दु:खद घटना के बाद लड़कियों के हास्टलों की सुरक्षा में तैनात गार्डों और उच्च प्रशासनिक अधिकारियों की प्रतिक्रिया बड़ी अजीब है,इनका कहना है शाम को 6 बजे के बाद ये छात्राएं अपने हास्टल से बाहर क्यों खड़ी थीं ? ‘सबसे बड़े दु :ख की बात यह भी है कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ‘ नारे की माला जपने वाले कथित सबसे काबिल व्यक्तित्व के प्रधानमंत्री श्रीयुत् श्रीमान नरेंद्र दास दामोदरदास मोदी जी इस शर्मनाक घटना के समय वाराणसी में ही थे ! यह घटना मोदीजी के निर्वाचन क्षेत्र में 21सितम्बर ,2021 को शाम को 6.20 पर घटित हुई, लेकिन मोदीजी की अपनी कथित बेटी के साथ हुई इस शर्मनाक घटना पर अभी तक एक शब्द तक नहीं बोले हैं ! ‘
उधर दिल्ली और मध्यप्रदेश के खरगौन में अभी दो साल पूर्व दिल्ली दंगों का मुख्य खलनायक कपिल मिश्रा फिर से दंगा फैलाने के लिए हिन्दू-मुस्लिम समुदायों में वैमनस्यता बढ़ाने के लिए जोर-शोर से भड़काऊ बयान देने का कुकृत्य शुरू कर चुका है ! सबसे बड़े आश्चर्य की बात यह है कि भारतीय समाज में जहर घोलने वाले इन कुकृत्यों को रोकने के लिए न तो मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अब तक कोई प्रयास किया है,न कथित सबसे काबिल व्यक्तित्व के प्रधानमंत्री श्रीयुत् श्रीमान नरेंद्र दास दामोदरदास मोदी जी ने मुंह तक खोलने का शिष्टाचार तक नहीं निभाया है !
आज इस देश की वास्तविक स्थिति यह है कि मोदी ऐंड कंपनी सरकार भारतीय राष्ट्र राज्य के सभी विभागों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कलुषित विचारधारा के लोगों को महत्वपूर्ण पदों पर बैठा दिया है,चाहे पुलिस बल हो, सीबीआई हो, चुनाव आयोग हो,प्रशासन हो,यहां तक कि जिला न्यायालयों से लेकर सुप्रीमकोर्ट तक में लगभग इसी कलुषित विचारधारा के जज भी नियुक्त कर दिए गए हैं,इसलिए मोदी ऐंड कंपनी सरकार अब बेशर्मी और ढिठाई से उक्त वर्णित कुकृत्यों को कर रही है !भारत की जनता तमाम धर्मों और हजारों जातियों में बंटी हुई है, इसलिए निकट भविष्य में भी मोदी ऐंड कंपनी सरकार की कुटिलतम् नीतियों के सशक्त विरोध के लिए कोई तीव्रतम तथा जोरदार विरोध होने की संभावना बहुत क्षीण है !

        -निर्मल कुमार शर्मा, 'गौरैया एवम् पर्यावरण संरक्षण तथा देश-विदेश के समाचार पत्र-पत्रिकाओं में पाखंड, अंधविश्वास,राजनैतिक, सामाजिक,आर्थिक,वैज्ञानिक, पर्यावरण आदि सभी विषयों पर बेखौफ,निष्पृह और स्वतंत्र रूप से लेखन ', गाजियाबाद, उप्र,संपर्क - 9910629632,ईमेल - nirmalkumarsharma3@gmail.com

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें