अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*इमरान खान और उनकी पत्नी को 17–17 साल की सजा*

Share

इमरान खान और बुशरा बीबी के वकीलों ने कहा है कि वे इस मामले को “राजनीति से प्रेरित” और “बेबुनियाद” बताते हुए तुरंत उच्च न्यायालय में अपील करेंगे।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को १७–१७ साल की जेल की सजा सुनाई है । उन्हें यह सजा भ्रष्टाचार के मामले में सुनाई गई है । शनिवार को एक स्पेशल कोर्ट ने पाकिस्तान तहरीक–ए–इंसाफ के संस्थापक इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को तोशाखाना २ मामले में १७–१७ साल की कड़ी कैद की सजा सुनाई है । कोर्ट ने इमरान खान और बुशरा बीबी को १७ साल की जेल की सजा के साथ–साथ १६४ लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया है । इमरान खान को पहली बार ९ मई, २०२३ को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था । अगस्त २०२३ में उन्हें तोशाखाना मामले में फिर से गिरफ्तार किया गया था ।
यह मामला एक महंगे बुल्गारी ज्वेलरी सेट की खरीद से जुड़ा है, जिसे मई २०२१ में एक आधिकारिक दौरे के दौरान सऊदी क्राउन प्रिंस ने इमरान को तोहफे में दिया था। आरोप है कि इसे बहुत कम कीमत पर खरीदा गया था। यह फैसला स्पेशल जज सेंट्रल शाहरुख अरजुमंद ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में हुई सुनवाई के दौरान सुनाया, जहां इमरान कैद हैं।

 भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में जेल में बंद इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को पाकिस्तान कोर्ट ने 17-17 साल की सजा सुनाई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक स्पेशल कोर्ट ने शनिवार को PTI के संस्थापक इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को तोशाखाना-2 मामले में ये सजा सुनाई है।

दरअसल, ये पूरा मामला साल 2021 में एक आधिकारिक दौरे के दौरान सऊदी क्राउन प्रिंस द्वारा इमरान को गिफ्ट किए गए एक महंगे बुल्गारी ज्वेलरी सेट को बहुत कम कीमत पर खरीदने से जुड़ा है।

इमरान खान को 17 साल की सजा

पाकिस्तानी अखबार द डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार, इमरान खान को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 409 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत 10 साल का कठोर कारावास और धारा 5(2)47 (लोक सेवकों द्वारा आपराधिक कदाचार) के तहत सात साल की सजा सुनाई गई।

इमरान खान की पत्नी को भी 17 साल की कारावास

बता दें कि स्पेशल कोर्ट ने इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को भी इन्हीं प्रावधानों के अनुसार, कुल 17 साल जेल की सजा सुनाई गई। इसके अलावा दोनों पर 16.4 मिलियन रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। पाकिस्तान के कानून के अनुसार, जुर्माना न देने पर उन्हें और ज्यादा जेल की सजा होगी। निचली कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ इमरान और बुशरा की लीगल टीमों हाई कोर्ट में फैसले को चुनौती देने की बात कही है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें