अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

रतलाम रेल मंडल से चलने वाली 23 गाड़ियों में अब अनारक्षित बोगी, महू से अब 35 रुपए में रतलाम पहुंचेंगे यात्री

Share

इंदौर

अनलॉक के बाद रेलवे ने ट्रेनों में जनरल टिकट शुरू कर दिए हैं। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से 23 गाड़ियाें काे इसमें शामिल किया गया है। इसमें इंदौर-उज्जैन के बीच एक, जबकि महू-इंदौर-रतलाम के बीच दो ट्रेन को अनारक्षित के रूप में शुरू कर दिया। इससे सफर सस्ता हुआ। लॉकडाउन के बाद से इन ट्रेनों को आरक्षित ट्रेन के रूप में चलाया जा रहा था, जिससे इनमें 15 रुपए रिजर्वेशन चार्जेस के लग रहे थे। रेलवे जनसंपर्क विभाग के अनुसार अब इन ट्रेनों में इंदौर-महू के बीच 10 रुपए, जबकि इंदौर-रतलाम के बीच 30 रुपए में सफर पूरा होगा। रिजर्वेशन चार्जेस नहीं लगेगा।

बता दें कि पश्चिम रेलवे ने देशभर से 65 अनारक्षित ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू किया है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर चलने वाली 23 डेमू/मेमू एवं अन्‍य लोकल पैसेंजर गाड़ियां अनारक्षित रूप में चलनी शुरू हाे गई हैं। इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्‍ता ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए रतलाम मंडल पर चलने वाली गाड़ियां 4 मार्च से अगले आदेश तक अनारक्षित रूप में चलेंगी। इनमें गाड़ी संख्‍या 09345/09346 रतलाम भीलवाड़ा रतलाम मेमू स्‍पेशल ट्रेन में किराया मेल/एक्‍सप्रेस गाड़ी के अनुसार ही लगेगा। जबकि अन्‍य गाड़ियां सामान्‍य किराए पर ही चलेंगी।

वे गाड़ियां जो हुई अनारक्षित

गाड़ी संख्याकहां से कहां तक
09381दाहोद रतलाम
09382रतलाम दाहोद
09383रतलाम नागदा
09384नागदा रतलाम
09385नागदा उज्‍जैन
09386उज्‍जैन नागदा
09506उज्‍जैन इंदौर
09507इंदौर उज्‍जैन
09517नागदा उज्‍जैन
09518उज्‍जैन नागदा
09341नागदा बीना
09342बीना नागदा
09545रतलाम नागदा
09546नागदा रतलाम
09553नागदा उज्‍जैन
09554उज्‍जैन नागदा
09345रतलाम भीलवाडा
09346भीलवाड़ा रतलाम
09389डॉ. अम्‍बेडकर नगर रतलाम
09390रतलाम डॉ. अम्‍बेडकर नगर
09347डॉ. अम्‍बेडकर नगर रतलाम
09348रतलाम डॉ. अम्‍बेडकर नगर
09506उज्‍जैन इंदौर

इंदौर से चलने वाली गाड़ियों में किराया
महू-इंदौर-रतलाम के बीच 35 रुपए।
इंदौर-रतलाम के बीच 30 रुपए।
इंदौर-उज्जैन के बीच 20 रुपए।
इंदौर-महू के बीच 10 रुपए।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें