अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

चुनाव हारने के बाद ऐक्शन में अकाली दल, दिल्ली गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमिटी के अध्यक्ष को पार्टी से निकाला

Share

पंजाब विधानसभा चुनावों में करारी हार झेलने वाली 100 साल पुरानी शिरोमणि अकाली दल एक्शन में नजर आ रही है। शिरोमणि अकाली दल ने बुधवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए हरमीत सिंह कालका को पार्टी से निष्कासित कर दिया। 

चुनाव हारने के बाद ऐक्शन में अकाली दल, दिल्ली गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमिटी के अध्यक्ष को पार्टी से निकाला; बनाई खुद की पार्टी

कालका वर्तमान में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हैं। इस मामले पर डीएसजीएमसी प्रमुख हरमीत सिंह कालका ने कहा, “DSGMC ने अपने सभी सदस्यों के साथ सिखों के धार्मिक मुद्दों को सुलझाने के लिए दिल्ली में एक नई पार्टी बनाने का निर्णय लिया है। शिअद में रहते हुए हमें निर्णय लेने में राजनीतिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा। जाहिर सी बात है शिअद मुझे निकाल देगी।”

कालका ने कहा, “हम शिअद के सिद्धांतों पर नई पार्टी बनाएंगे, हमें उम्मीद है कि हम दिल्ली के सिखों के मुद्दों को देख सकते हैं और स्वतंत्र रूप से निर्णय ले सकते हैं। यह ऐतिहासिक है कि एक पार्टी होने के नाते हमने राजनीति से अलग रहने का फैसला किया है।”

बता दें कि दशकों तक पंजाब की सत्ता में रहने वाली अकाली दल को विधानसभा चुनाव 2022 में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा और पार्टी केवल तीन सीट ही जीतनें में कामयाब रही। 

यही नहीं पार्टी के सबसे बड़े दो नेता पंजाब के पांच बार के सीएम प्रकाश सिंह बादल और उनके बेटे व अकाली प्रमुख सुखबीर सिंह बादल भी चुनाव हार गए। माना जा रहा है कि चुनावी हार के बाद अकाली दल ने “पार्टी विरोधी गतिविधियों” के चलते ही कालका को निकाला है। 

चंडीगढ़ में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी प्रवक्ता प्रो प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल ने पार्टी की दिल्ली इकाई को भंग कर दिया है और पार्टी मामलों को चलाने के लिए अवतार सिंह हित के तहत एक तदर्थ समिति का गठन किया है।

बता दें कि इसी साल दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के अध्यक्ष चुने जाने के एक हफ्ते बाद, हरमीत सिंह कालका ने शिरोमणि अकाली दल की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। 21 जनवरी को चुनाव प्रक्रिया के दौरान कई विवादों के बीच कालका को डीएसजीएमसी अध्यक्ष चुना गया था।
 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें