अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंग्लैंड में17 साल की स्टार शेफाली ने भारत की ओर से डेब्यू मैच में सबसे बड़ी पारी खेली, 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Share

ब्रिस्टल,

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में 2 टेस्ट की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा का यह डेब्यू टेस्ट है और इसमें उन्होंने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है। गुरुवार को टेस्ट के दूसरे दिन 17 साल की स्टार बल्लेबाज शेफाली डेब्यू मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली भारतीय बल्लेबाज बन गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने पार्टनर स्मृति मंधाना के साथ मिलकर 37 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ डाला।

शेफाली डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में 96 रन बनाकर आउट हुईं। इससे पहले भारत के लिए डेब्यू टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड चंद्रकांता कॉल (75 रन) के नाम था। जो उन्होंने फरवरी 1995 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नेल्सन में बनाया था। इंग्लैंड टीम ने पहली पारी में 9 विकेट पर 396 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इसके जवाब में भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 5 विकेट पर 187 रन बना लिए हैं।

शेफाली ने ये रिकॉर्ड तोड़े/बनाए

  • शेफाली ने स्मृति के साथ ओपनिंग विकेट के लिए 167 रन की पार्टनरशिप की। यह भारत के लिए ओपनिंग विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। इससे पहले यह रिकॉर्ड गार्गी बनर्जी और संध्या अग्रवाल के नाम था। इन दोनों ने 1984 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में 153 रन की साझेदारी की थी।
  • शेफाली और स्मृति की पार्टनरशिप भारत के किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड थिरुष कामिनी और पूनम राउत के नाम है। इन दोनों ने नवंबर 2014 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैसूर में दूसरे विकेट के लिए 275 रन की पार्टनरशिप की थी।
  • शेफाली और स्मृति के बीच 167 रन की पार्टनरशिप अवे या न्यूट्रल ग्राउंड पर किसी भी टीम की ओर से सेकेंड हाईएस्ट ओपनिंग पार्टनरशिप भी है।
  • शेफाली ने अपनी 96 रनों की पारी में 152 बॉल खेले। इसमें उन्होंने 13 चौके और 2 छक्के लगाए। वुमन्स टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ 3 ही खिलाड़ियों ने अपनी पारी में 2 छक्के लगाए हैं। इसमें शेफाली के अलावा ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली (2017 में) और इंग्लैंड की लॉरेन विनफील्ड हिल (2021) शामिल हैं।
  • शेफाली टेस्ट डेब्यू में फिफ्टी लगाने वाली भारत की 9वीं प्लेयर हैं। वे सबसे आखिरी भी हैं। इससे पहले शेफाली ने 2014 में और स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ वॉर्म्सले में टेस्ट डेब्यू में फिफ्टी लगाई थी।
  • शेफाली ओवरऑल टेस्ट डेब्यू पर फिफ्टी लगाने वाली दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं। फिफ्टी लगाते वक्त उनकी उम्र 17 साल 140 दिन रही। यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका की जोहमारी लॉग्तेनबर्ग के नाम है। उन्होंने 2003 में 14 साल 166 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ शेनली में 74 रन की पारी खेली थी।
  • शेफाली ओवरऑल वुमन्स टेस्ट में फिफ्टी लगाने वाली चौथी सबसे युवा खिलाड़ी हैं।

इंग्लैंड ने विशाल स्कोर खड़ा किया
इंग्लैंड की टीम ने गुरुवार को टेस्ट के दूसरे दिन पारी घोषित कर दी। इंग्लिश टीम की ओर से कप्तान नाइट ने सबसे ज्यादा 95 रन की पारी खेली। वहीं, ब्यूमोंट ने 66 रन, शीवर ने 42 रन और सोफिया डंकले ने 74 रन बनाए। इसके जवाब में स्मृति और शेफाली ने भारत को अच्छी शुरुआत दी।

भारत ने 20 रन के अंदर 4 विकेट गंवाए
शेफाली के आउट होते ही टीम इंडिया ने 20 रन के अंदर 4 और विकेट गंवा दिए। स्मृति 78 रन बनाकर आउट हुईं। पूनम राउत 2 रन, शिखा पांडे 0 और कप्तान मिताली राज सिर्फ 2 रन ही बना सकीं। अभी हरमनप्रीत कौर 4 रन और दीप्ति शर्मा 0 बनाकर क्रीज पर हैं। भारत अब भी इंग्लैंड से 209 रन पीछे है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें