अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर में BJP सांसद बृजभूषण शायराना अंदाज में बोले- सूरमा नहीं विचलित होते, न ही धीरज खोते

Share

इंदौर

भाजपा सांसद और रेसलिंग फेडेरशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार दोपहर इंदौर पहुंचे। वे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के तक्षशिला ऑडिटोरियम में करणी सेना के बैनर तले आयोजित पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्याण सिंह कालवी की 31वीं पुण्यतिथि के श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि ‘मुझ पर एक हमला हुआ, लेकिन मेरे भाइयों आपने देखा होगा कि मैंने अपने चेहरे पर कभी शर्मिंदगी नहीं आने दी। कभी कोई कमजोरी नहीं आने दी। राष्ट्र कवि दिनकर जी ने एक लाइन लिखी थी, सच है विपत्ति जब आती है, कायर को ही दहलाती है, सूरमा नहीं विचलित होते, पल एक नहीं धीरज खोते, संकट का चरण न गहते हैं, जो आ पड़ता सब सहते हैं।’

माइक पकड़ते ही बृजभूषण ने सुनाई कविता

जो चलता पदचिन्हों पर वो ही पदचिन्ह बनाता है

वही सूरमा इस जग में धरती पर पूजा जाता है

जो थे वो गए और क्या होंगे अभी, आओ मिलकर के विचारे ये समस्याएं सभी

हम कौन थे क्या हो गए और क्या होंगे अभी, आओ मिलकर के विचारे ये समस्याएं सभी

यद्यपि हमें इतिहास अपना प्राप्त पूरा है नही, फिर भी हम कौन थे ये भी अधूरा है नहीं

नारेबाजी हुई तो रोका

बृजभूषण के कार्यक्रम में आते ही कार्यकर्ताओं ने बजरंग पूनिया मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए तो मंच से ही सांसद ने इसे रोका। इसके बाद बृजभूषण शरण सिंह जिंदाबाद के नारे लगने लगे।सांसद बृजभूषण शरण सिंह के स्वागत के लिए करणी सेना के कार्यकर्ता इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे।

सभा में किसने क्या कहा

  • IDA अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि बृजभूषण के लिए खेल भगवान है और खिलाड़ी देवता तुल्य। हमारे पूर्वज की कसमों को हमारे आज के युवाओं को आगे बढ़ाना चाहिए।
  • एआईसीटीएसएल इंदौर की PRO माला सिंह ठाकुर ने कहा कि कल्याण सिंह कालवी ने पूरा जीवन संपूर्ण सामाजिक कल्याण के लिए काम किया। उन्होंने सिर्फ़ राजस्थान ही नहीं बल्कि 36 कौमों (समाज) के लिए काम किया है।
  • भवानी सिंह कालवी ने कहा बृजभूषण सिंह ने झूठ के खिलाफ जो दंगल लड़ा वह समाज के लिए गर्व की बात है। मैंने खुद उनके घर जाकर देखा कि वे अपने लोगों को कितना अच्छे से ख़्याल रखते हैं।

एयरपोर्ट पर जमकर स्वागत

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग प्रताप सिंह राघव ने बताया कि पहली बार बृजभूषण शरण सिंह बार इंदौर आए हैं। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में करणी सैनिक के कार्यकर्ता इंदौर एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में करणी सेना के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने बृजभूषण शरण सिंह जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

इसलिए हुई पूनिया के खिलाफ नारेबाजी

सांसद बृजभूषण शरण सिंह उत्तर प्रदेश के केसरगंज से भाजपा से सांसद हैं। हाल ही में 6 महिला पहलवानों की ओर से यौन शोषण के आरोप भी लगाए गए थे। जिसकी जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। इस मामले में पुलिस की ओर से कोर्ट में चार्जशीट दायर की गई है। चार्जशीट में बृजभूषण के खिलाफ लगाए गए आरोपों के आधार पर कोर्ट ट्रायल चलाने की सिफारिश की गई है। साथ ही, पहलवानों के आरोपों के आधार पर उन्हें सजा भी दिए जाने की बात चार्जशीट में कही गई है। बजरंग पूनिया इन फरियादी पहलवानों का पक्ष लेते हुए सांसद सिंह की लगातार घेराबंदी करते आए हैं।बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों की ओर से यौन शोषण के आरोपों को लेकर ओलिंपिक मेडलिस्ट रेसलर बजरंग पूनिया ने उनका साथ दिया था।

शुभेंद्र सिंह गौड़ के घर करेंगे भोजन

करणी सेना के प्रोग्राम के बाद भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री शुभेंद्र सिंह गौड़ के सेक्टर-डी सुदामा नगर स्थित घर पर लंच करेंगे। यहां कार्यकर्ताओं से भेंट करके ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग खण्डवा और ममलेशवर ज्योर्तिलिंग के दर्शन करेंगे। शाम को इंदौर लौटेंगे और सयाजी होटल विजय नगर में रात्रि विश्राम करेंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें