अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर में 1 जून से बाजार में सिर्फ 25% दुकानें ही खुलेंगी, निजी दफ्तरों में 50% वर्क फोर्स; रेस्टोरेंट से टेक होम की सुविधा रहेगी

Share

इंदौर

इंदौर समेत प्रदेश में 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है। सरकार ने 5% ज्यादा साप्ताहिक संक्रमण दर वाले और इससे कम संक्रमण दर वाले जिलों के लिए अलग-अलग गाइडलाइन जारी की है। इंदौर में संक्रमण दर 5% से ज्यादा है। इसलिए यहां पर कम छूट दी गई है। अगर संक्रमण इस दौरान बढ़ा तो प्रतिबंध भी बढ़ेगा। सभी जिलों की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी को सरकार ने अनलॉक की राज्य स्तरीय गाइडलाइन भेज दी है।
जानिए इंदौर को कितनी छूट रहेगी-

इंदौर के बाजारों में सिर्फ 25% दुकानें ही खुलेंगी। निजी दफ्तरों में आधे ही कर्मचारी शाम 6 बजे तक काम करेंगे। रेस्टोरेंट से बैठ कर खाने की छूट नहीं रहेगी। सिर्फ टेक होम की सुविधा दी जाएगी। कस्ट्रक्शन के काम होंगे, लेकिन मजदूरों को वहीं ठहरने की व्यवस्था करनी होगी। स्कूल-कॉलेज, सिनेमा हॉल व शॉपिंग मॉल अभी बंद ही रहेंगे। प्रत्येक शनिवार रात 10 से सोमवार सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा।

थोक सब्जी-फल बाजार के लिए जिला प्रशासन स्थान तय करेगा
गृह विभाग के आदेश में कहा गया है कि हर जिले में थोक सब्जी व फल बाजार जिला प्रशासन द्वारा तय खुले स्थान पर चल सकेंगे। लेकिन जिला स्तर पर परंपरागत रूप से मार्केट में कोविड प्रोटोकॉल पालन करने की शर्त लागू होगी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें