इंदौर
इंदौर में होली (धुलेंडी) का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही कहीं जगह पर होली की धूम नजर आई। क्या बच्चे क्या बड़े और क्या बुजुर्ग सभी होली की मस्ती में रंग में भीगे दिखे। इंदौर की गली मोहल्लों के साथ ही कालोनियों और मल्टी में होली के किस रंग का उत्साह देखने को मिला। जहां छोटे बच्चे पिचकारी में रंग भर कर एक दूसरे पतंग उड़ा रहे थे। वहीं दूसरी तरफ युवाओं की टोली भी होली के रंग गुलाल एक दूसरे को लगाते दिखे। घर के युवाओं ने बुजुर्गों को गुलाल का तिलक लगाकर पैर छूकर होली की शुभकामनाएं दी।
बच्चों के साथ बड़ों ने भी किया इंजॉय
धुलेंडी पर बच्चों के साथ साथ बड़ों में भी होली का उत्साह देखने को मिला। कहीं जगह परिवार के लोग बच्चों के साथ होली खेलते रहे। बच्चों ने भी रंग और पानी के गुब्बारे लोगों पर फेकें।

चौराहों पर भी दिखा उत्साह
चौराहों पर भी होली की मस्ती
इंदौर के चौराहों पर भी होली की मस्ती में डूबे युवा दिखे। एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते युवा दिखे। बाइक पर युवाओं की टोलिया रास्ते में लोगों पर गुलाल उड़ाते हुए भी चल रहे थे। होली के मौके पर होली की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ दिखी। कोई पिचकारी तो कोई रंग गुलाल के पैकेट खरीददता दिखा। कई लोग तो गुलाल के बोर भी ले जाते दिखे।

बच्चों ने भी जमकर खेली होली
परिवारों ने भी जमकर खेली होली
शहर में कई परिवारों ने होली के पर्व को पूरी मस्ती के साथ इजॉय किया। परिवारों में महिलाओं-पुरुषों के साथ ही बच्चों ने भी एक-दूसरे के साथ खूब होली खेली। एक-दूसरे को रंग के पानी में भिगाते रहे। वहीं कई जगह दोस्तों ने एक-दूसरे को खूब रंग लगाया। इधर, सोशल मीडिया पर दिनभर होली के शुभकामनाओं के संदेश भी लोगों ने भेजे।





