अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बर्बरता की इंतहा …इंदौर की चोइथराम मंडी में 2 नाबालिगों को सिर्फ पीटा ही नहीं, बल्कि लोडिंग ऑटो से बांधकर लटकाया और घसीटा भी

Share

इंदौर में 2 नाबालिगों की पिटाई का वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ किसान, हम्माल और लोडिंग चालक उनको बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। उन्हें सिर्फ पीटा ही नहीं, बल्कि लोडिंग ऑटो से बांधकर लटकाया और घसीटा भी। मामला इंदौर की चोइथराम सब्जी मंडी का है। दोनों नाबालिगों पर मोबाइल चोरी का शक था। VIDEO वायरल होने के बाद दोनों लड़कों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि दोनों लड़के अहीरखेड़ी मल्टी के रहने वाले हैं। मंडी में आए दिन पर्स और मोबाइल चोरी की वारदात होती रहती हैं। दोनों नाबालिगों को एक व्यापारी का मोबाइल चोरी करने की कोशिश करते समय पकड़ा गया था। उधर इस मामले में पुलिस ने सुनील वर्मा व अन्य को आरोपी बनाया है। सभी के खिलाफ राजेंद्र नगर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।

नाबालिग बोले- बेहोश होने तक पीटा
पीड़ित नाबालिगों का कहना है कि ‘हम सांची पाइंट जा रहे थे। वहां गाड़ी खड़ी हुई थी। कुछ लोग आए और सीधे हमसे मारपीट करने लगे। सुबह 6 से 7 बजे तक हमें मारा। मैं हम्माली करता हूं, मेरे साथ जो लड़का था वो मंडी में प्याज बीनता है। हम पर चोरी का इल्जाम लगाते हुए मारा और रस्सी से बांधकर गाड़ी से घसीटकर ले गए। इतना मारा की बेहोश हो गए थे।’

छतरपुर की महिला को UP में निर्वस्त्र कर पीटा

छतरपुर की एक महिला को UP में निर्वस्त्र कर पीटा गया। इस दौरान MP पुलिस मौजूद थी। पीड़िता बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं की। गांव वालों ने पुलिस को भी अपमानित किया। इसका VIDEO भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि वीडियो यूपी के महोबा जिले के महोबकंठ थाना क्षेत्र का है।

चोरी के शक में बांधकर पीटा; कपड़े फाड़े, सिर पर भारी पोटली रखी

खरगोन में चोरी के शक में लोगों ने एक युवक की खंभे से बांधकर पिटाई कर दी। उसके कपड़े भी फाड़ दिए। फिर सिर पर भारी पोटली रख दी। मारपीट के बाद लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। मारपीट का VIDEO भी सामने आया है। दोनों पक्षों की ओर से थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

बच्चा चोरी के शक में खंभे से बांधकर पीटा​​​​​​​

रीवा जिले के गुढ़ थाना अंतर्गत महसांव गांव में युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है। बिस्किट दिलाने के बहाने संदिग्ध युवक मासूम को बुला रहा था। इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने देख लिया। पहली बार दिखे अज्ञात युवक को गांव के लोगों ने बच्चा चोर समझ लिया। तुरंत कई ग्रामीण एकत्र होकर युवक को पकड़ लिए और बिजली के खंभे से बांधकर मारपीट की। 

गेहूं चोरी के शक में बांधकर पीटा; कपड़े फाड़े और बाल काटे​​​​​​​​​​​​​​

गुना में एक युवक को तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है। एक युवक पर गेहूं चुराने का आरोप लगा, जिसके बाद हाथ पैर बांधकर उसके साथ मारपीट करते हुए बाल काट दिए गए। इस घटना का एक वीडियो अब सामने आया है। पुलिस इस वीडियो और मामले की जांच कर रही है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें