अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर के राजबाडा क्षेत्र में फुटपाथ विक्रेताओं ने किया चक्का जाम, कपड़ों की जलाई होली

Share

इंदौर

राजबाडा क्षेत्र में फुटपाथ विक्रेताओं को दुकान नहीं लगाने के विरोध में गुरुवार को मामले ने तूल पकड़ लिया। दरअसल इन फुटपाथ विक्रेताओं के कारण आवाजाही का पूरा मार्ग बंद हो जाता है। इसके साथ ही ग्राहक अंदर बाजारों तक नहीं पहुंच पाता है। इसे लेकर कुछ समय पहले आसपास के सभी व्यापारिक एसोसिएशन ने शिकायतें की थी। इसके बाद नगर निगम द्वारा यहां से उन्हें हटाया गया लेकिन अब दीपावली के मद्देनजर इन लोगों ने फिर यहां दुकानें लगा ली।

गुरुवार को करवा चौथ होने के कारण इन विक्रेताओं से पूरा बाजार पट गया। इस पर नगर निगम ने इन्हें हटाना शुरू किया तो तो वे भड़क गए। विवाद बढ़ने के बाद इन विक्रेताओं ने वहां चक्का जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके साथ ही वहां कपड़ों की होली जलाना शुरू कर दी। उनकी मांग है कि हमें यहां धंधा करने दिया जाए।

फुटपाथ पर व्यापार करने वालों ने राजवाड़ा पर चक्काजाम कर दिया। इस वजह से ट्रैफिक जाम हो गया।

फुटपाथ पर व्यापार करने वालों ने राजवाड़ा पर चक्काजाम कर दिया। इस वजह से ट्रैफिक जाम हो गया।

भाजपा नेता-महिला सफाई कर्मी के बीच थाने में मारपीट, जोन 16 में CSI ने निगम ड्राइवर को पीटा

इंदौर में भाजपा नेता व सफाईकर्मी के बीच थाने में मारपीट हो गई। राऊ के भाजपा नेता ने महिला सफाई मित्र से फोन पर काम को लेकर बहस की थी। इसके बाद महिला सफाईकर्मी ने थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने भाजपा नेता संदीप को भी थाने पर बुलाया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर विवाद हो गया। इस बीच महिला सफाईमित्र और उनके साथ आए अन्य सफाई मित्रों ने भी भाजपा नेता संदीप चौहान को पीट दिया। पुलिसकर्मी संदीप को भीड़ से निकालकर कमरे में ले गए। इसी तरह झोन 16 में नगर निगम के सीएसआई विवेक यादव ने निगम के ड्राइवर दिनेश यादव को पीट दिया।

दो साल की बच्ची से रेप, मां के पास से सोते हुए उठाकर ले गया बदमाश, लावारिस मिली

इंदौर के चंदन नगर इलाके में शर्मनाक कर देने वाली घटना सामने आई। चंदन नगर इलाके के चौकीदार की दो साल की बच्ची मां के पास सो रही थी। सोते हुए एक अज्ञात व्यक्ति बच्ची को उठाकर ले गया। उसके साथ रेप कर रेती मंडी के नजदीक फेंक दिया। यहां बच्ची के लावारिस पड़े होने की सूचना पुलिस को सुबह सात बजे मिली। बच्ची के माता-पिता इलाके के एक निर्माणाधीन बंगले में चौकीदारी के लिये बाहर से रहने इंदौर आए थे। परिवार बच्ची को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें